Bihar Voter List: बिहार में नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जानें घर बैठे नाम चेक करने का तरीका
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Aug 2025 2:16 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Voter List Revision: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग ने नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. अब मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन या बीएलओ के पास जाकर कर सकते हैं. अगर सूची में नाम नहीं है या कोई गलती है, तो 2 अगस्त से 1 सितंबर तक दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है.
Bihar Voter List Revision: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है. भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है. राज्य के सभी जिलों में यह सूची सार्वजनिक कर दी गई है. इसके साथ ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी यह सूची कुछ देर में उपलब्ध हो जाएगी, जहां मतदाता ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं.
2 अगस्त से 1 सितंबर तक दर्ज की जाएगी आपत्ति
यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है या किसी मतदाता का नाम नहीं जुड़ा है, तो 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी. निर्वाचन विभाग के अनुसार, सभी जिलों के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने संबंधित ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को सूची सौंप दी है. वहीं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी इसकी प्रति उपलब्ध कराई गई है.
कैसे देखें ऑनलाइन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
- मतदाता आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर जाकर ये कदम अपनाएं
- अपने जिले और विधानसभा क्षेत्र का चयन करें
- Roll Type में SIR Draft 2025 चुनें
- कैप्चा दर्ज करें
- अपने बूथ की भाग संख्या (Part No.) चुनें
- PDF डाउनलोड करें और नाम की जांच करें
बीएलओ के पास भी सूची उपलब्ध
यदि कोई मतदाता ऑनलाइन नाम नहीं देख पा रहा है तो वह अपने क्षेत्र के बीएलओ (Booth Level Officer) से संपर्क कर सकता है. बीएलओ के पास भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की हार्डकॉपी मौजूद है.
विशेष कैंपों में मिलेगा मौका
2 अगस्त से 1 सितंबर के बीच विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां मतदाता फॉर्म-6, 6A, 7, 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन का आवेदन दे सकते हैं. ये कैंप प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और नगर निकायों में लगाए जाएंगे.
बिहार निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को दिया निर्देश
बिहार निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि संशोधित सूची में किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया या जोड़ा न जाए, साथ ही आधार जैसे दस्तावेजों को पहचान के रूप में जरूर शामिल किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










