बिहार में दारोगा को कॉलर पकड़ घसीटा, फिर लाठी-डंडों से पीटा! सिर पर आए 8 टांके, पुलिस पर टूट पड़े 300 ग्रामीण

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Aug 2025 12:50 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन विवाद के दौरान पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस घटना में बिक्रमगंज SDPO कुमार संजय समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए. थानाध्यक्ष को सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि भीड़ ने थाना परिसर में भी जमकर तोड़फोड़ की.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवैयां गांव में गुरुवार सुबह एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम पर करीब 300 लोगों की उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. इस हमले में बिक्रमगंज के SDPO कुमार संजय समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए. सबसे गंभीर रूप से घायल हुए सूर्यपुरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार को लाठियों से सिर पर वार किया गया, जिनके सिर में आठ टांके आए हैं.

घटना उस वक्त हुई जब पुलिस टीम कोर्ट के निर्देश पर 14 वर्षों से विवादित चल रही जमीन पर एक पक्ष को दखल दिलाने गई थी. विरोधी पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई. बातचीत की कोशिश नाकाम रही और लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने हमला बोल दिया.

थाने पर भी बोला हमला, जमकर तोड़फोड़

भीड़ इतनी उग्र हो गई कि थाने पर भी हमला कर दिया गया. दिनारा थाना परिसर में कुर्सियां, मेज और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है.

गोलीबारी और घायल युवक

हिंसा के दौरान एक युवक अनीश पासवान के गोली लगने की भी बात सामने आई है, हालांकि रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने गोली चलने से इनकार किया है. घायल युवक को सासाराम सदर अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस, 100 हिरासत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया है और इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

प्रशासन पर पक्षपात का आरोप

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एकतरफा दखल देने की कोशिश में पुलिस ने मामले को और बिगाड़ दिया. एसपी रौशन कुमार ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा. इलाके में शांति बहाल करने के लिए फ्लैग मार्च की तैयारी की जा रही है.

Also Read: नीतीश सरकार की 15 बड़ी घोषणाएं: फ्री बिजली से लेकर डबल मानदेय तक, चुनावी साल में जनता को सौगातों की झड़ी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन