ePaper

“वह लगातार किसी न किसी के पैरों में गिर रहे हैं”, पवन सिंह के NDA में शामिल होने पर बोले तेज प्रताप

Updated at : 30 Sep 2025 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
लेफ्ट में तेज प्रताप राइट में पवन सिंह

लेफ्ट में तेज प्रताप राइट में पवन सिंह

बिहार: पवन सिंह के विधानसभा चुनाव से पहले NDA में शामिल होने पर तेज प्रताप यादव ने निशाना साधा है. मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि वह लगातार किसी न किसी के पैर में गिर ही रहे हैं. कभी हमारे पैर पर तो कभी किसी और के पैर पर.

विज्ञापन

बिहार: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. NDA के बड़े नेताओं से उनकी इस मुलाकात पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने निशाना साधा है. मंगलवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कहा इन लोगों का यही काम है कलाकार और खासकर जिस व्यक्ति का अपने नाम लिया पवन सिंह का. वो कभी लखनऊ में हमारे पैर पर गिरे हुए थे. और दोबारा चले गए किसी और के पैर पर गिरने के लिए यह लगातार किसी न किसी के पैर में गिर ही रहे हैं. 

कलाकार हैं कलाकारी करें पवन सिंह: तेज प्रताप 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तेज प्रताप ने कहा कि पवन सिंह को समझ में ही नहीं आता कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं. उनके पास न तो बुद्धि है, न विवेक. वे क्या करेंगे, यह तो वहीं जानें. लेकिन सच यह है कि पवन सिंह एक कलाकार हैं और उन्हें राजनीति छोड़कर सिर्फ अपनी कलाकारी करनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम हेलीकॉप्टर से उड़ने वाले नेता नहीं: तेज प्रताप 

वहीं,  तेज प्रताप यादव ने अपनी चुनावी तैयारी के बारे में बात करते हुए कहा कि लोगों के बीच से जबरदस्त फीडबैक आ रहा है. आप जनता से पूछिए कि ब्लैक बोर्ड के आने से किस तरह से बदलाव हो रहा है. ब्लैक बोर्ड  सबको राह दिखाने का काम कर रहा है. इस दौरान प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीला झंडा वाला जो स्कूल बैग लेकर जो घूम रहा है वह भी स्कूल बैग लेकर पढ़ने के लिए ब्लैक बोर्ड के पास ही आएगा. पूरे बिहार के लोग हमको सपोर्ट कर रहे हैं. हम लोग जमीनी स्तर पर का काम कर रहे हैं. जो मुद्दे धरातल पर है उनको उठाने का काम कर रहे हैं. हवा में हेलीकॉप्टर से उड़ने वाले नेता हम नहीं है. हम जमीन पर चलने वाले नेता हैं.  

इसे भी पढ़ें: “मैं दलित इसलिए लालू ने मुझे CM पद से हटाया”, पूर्व मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को कहे अपशब्द

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन