Election Express: प्रभात खबर की चौपाल में सामने आई हरसिद्धि की असलियत, नेताओं की खुली पोल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Aug 2025 6:10 AM

विज्ञापन

चौपाल कार्यक्रम में मौजूद लोग

Election Express: हरसिद्धि विधानसभा में प्रभात खबर की चौपाल में जनता ने नेताओं से सीधे सवाल पूछे. किसानों को गन्ना का कम मूल्य, खाद की किल्लत, डिग्री कॉलेज की मांग, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे छाए रहे. सभी दलों के प्रवक्ताओं ने जनता के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस की टीम गुरुवार को हरसिद्धि विधानसभा पहुंची. यहां चंपारण बैंक्वेट हॉल में चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें भाजपा के जिला प्रवक्ता लालबाबू गुप्ता, राजद से प्रखंड प्रवक्ता राजेश पटेल, जन सुराज से अवधेश कुमार राम, आम आदमी पार्टी से सुनिल कुमार कुशवाहा व कांग्रेस से नयाज अहमद ने जनता के सवालों का सामना किया और उनका जवाब दिया. सबसे अधिक सवालों का सामना भाजपा के प्रतिनिधि को करना पड़ा. जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनसे सवाल किए गए.

वादा पूरा नहीं हो पाया

चौपाल में विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने नागरिक समस्याओं से जुड़े कई सवालों को अपने नेताओं के सामने रखा जिसमें मुख्य रूप से पूरे हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में किसानों को गन्ना का कम समर्थन मूल्य मिलने की बात कहीं गयी. लोगों ने बताया कि किसानों से जो वादा किया गया था, वह पूरा नहीं हो पाया है. खाद को लेकर किसान परेशान हैं. खाद की कालाबाजारी हो रही है. किसान अधिक पैसा देकर खाद खरीदने को मजबूर हैं.

लोगों ने कहा कि हरसिद्धि विधानसभा में कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है. यहां बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज खोलने की जरूरत है, सरकारी आइटीआई कॉलेज खोले जाने की आवश्यकता है. चौपाल के दौरान लोगों ने कहा कि सरकार में सड़के अच्छी बनी है, बिजली पर्याप्त मिल रही है, लेकिन शिक्षा और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है.

इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार, युरिया की कमी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध वसूली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी की बात लोगों ने चौपाल कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने रखी. लोगों ने कहा कि मोतिहारी चीनी मिल चालू नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी है.

क्या बोले बीजेपी प्रवक्ता

लोगों के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता लालबाबू गुप्ता ने बताया कि हमारी सरकार और स्थानीय विधायक ने विकास के कई काम पूरे विधानसभा क्षेत्र में कराए हैं. सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लोगों को मिल रहा है. वहीं राजद के प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि हरसिद्धि में किसानों का हाल बेहाल है. समय पर युरिया नहीं मिलने से खेती में परेशानी हो रही है.

आम आदमी पार्टी के सुनिल कुशवाहा ने कहा कि अफसरशाही से जनता परेशान है. जन सुराज के अवधेश कुमार राम ने कहा कि सड़क और बिजली विकास का पैमाना नहीं है, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों को मिलनी चाहिए. कांग्रेस के नयाज अहमद ने कहा कि झुठ की बुनियाद पर चलने वाली सरकार एक्सपोज हो चुकि है. चुनाव में जनता पूरी तरह से महागठबंधन के साथ है. चौपाल कार्यक्रम में हरसिद्धि विधानसभा के अलग-अलग इलाके से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिनको प्रभात खबर के मंच से अपनी बातों को रखने का मौका मिला.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020- हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र

कृष्ण नंदन पासवान,भाजपा-84615
कुमार नागेंद्र बिहारी, राजद-68930
रमेश कुमार,रालोसपा-10523
सुनील कुमार,एलसीसी-523
सत्य प्रकाश,पीपीआई-375
जगदीश राम,बीएसपी-617
दिनेश चौधरी,निर्दलीय-1674
नोटा – 2938

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख मुद्दे

  1. मटियरिया से घीववाढार व कनछेदवा तक जानेवाली सड़क काफी जर्जर है, इससे लोगों को काफी परेशानी होती है.
  2. हरसिद्धि से सूबे की राजधानी और जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए सरकारी बस सेवा की मांग लंबित है.
  3. हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को बाहर जाना होता है.
  4. सुरक्षा के दृष्टिकोण से हरसिद्धि प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस ओपी और थाने की आवश्यकता है.
  5. सुगौली-अरेराज होकर हाजीपुर रेललाइन को यथाशीघ्र शुरू करने की मांग, इससे हरसिद्धि का सीधा संपर्क रेल नेटवर्क से हो जायेगा

इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन