Bihar Election 2025: बिहार की इन 51 सीटों पर BJP-RJD में सीधी जंग, राघोपुर और तारापुर सीट बनी प्रतिष्ठा की रणभूमि

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Oct 2025 9:36 AM

विज्ञापन

सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और राजद के बीच 51 सीटों पर सीधी जंग ने सियासी माहौल गर्मा दिया है. इनमें तेजस्वी यादव की राघोपुर और सम्राट चौधरी की तारापुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीटें भी शामिल हैं. जहां दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. राज्य की 51 विधानसभा सीटों पर इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिलेगी. एनडीए और महागठबंधन के कई घटक दल मैदान में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इन सीटों की है जहां भाजपा और राजद आमने-सामने हैं.

भाजपा और राजद की मुख्य जंग

भाजपा इस चुनाव में कुल 101 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार रही है, जबकि राजद 143 सीटों पर ताल ठोक रही है. इन दोनों दलों के बीच 51 सीटों पर सीधी टक्कर है. शेष 50 सीटों पर भाजपा की लड़ाई कांग्रेस और महागठबंधन के अन्य सहयोगियों से है.

राजद के 91 उम्मीदवार एनडीए के अन्य घटक दलों- जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और वीआईपी के प्रत्याशियों से सीधे मुकाबले में हैं. इन 51 सीटों में कई हाई-प्रोफाइल सीटें शामिल हैं, जहां नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है.

तेजस्वी बनाम सम्राट: प्रतिष्ठा की लड़ाई

इनमें दो सीटें विशेष रूप से सुर्खियों में हैं- राघोपुर और तारापुर. राघोपुर सीट से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं. तारापुर सीट उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कर्मभूमि है. दोनों ही सीटों पर भाजपा और राजद आमने-सामने हैं, जिससे यह मुकाबला खासा दिलचस्प हो गया है.

भाजपा के दिग्गज भी मैदान में

भाजपा के दो पूर्व सांसद भी इस बार विधानसभा की जंग में उतर रहे हैं. रामकृपाल यादव (दानापुर) और सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी) इन दोनों की भी सीधी भिड़ंत राजद प्रत्याशियों से होगी.

2020 की तुलना में इस बार मुकाबला और कड़ा

पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने 75 और भाजपा ने 74 सीटें जीती थीं. दोनों ही दलों ने उस चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया था. यही वजह है कि इस बार इन 51 सीटों पर नजरें टिकी हैं. क्योंकि परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि दोनों में कौन आगे निकलता है.

भाजपा और राजद के बीच टक्कर वाली 51 सीटें

  • मधुबन
  • मोतिहारी
  • ढाका
  • परिहार
  • सीतामढ़ी
  • खजौली
  • बिस्फी
  • राजनगर (अजा)
  • छातापुर
  • नरपतगंज
  • प्राणपुर
  • केवटी
  • कुढ़नी
  • साहेबगंज
  • बैकुंठपुर
  • सीवान
  • गोरियाकोठी
  • तरैया
  • अमनौर
  • हाजीपुर
  • लालगंज
  • पातेपुर (अजा)
  • मोहिउद्दीनगर
  • कटोरिया
  • तारापुर
  • मुंगेर
  • बांकीपुर
  • दानापुर
  • बड़हरा
  • गुरुआ
  • वारिसलीगंज
  • जमुई
  • अलीनगर
  • बनियापुर
  • छपरा
  • सोनपुर
  • बाढ़
  • शाहपुर
  • रामनगर (अजा)
  • नरकटियागंज
  • हरसिद्धि (अजा)
  • कल्याणपुर
  • चिरैया
  • कोचाधामन
  • बायसी
  • राघोपुर
  • पीरपैंती (अजा)
  • रामगढ़
  • मोहनियां
  • भभुआ
  • गोह

उत्तर बिहार से सीमांचल और मगध तक फैली हैं सीटें

इन 51 सीटों में से कई ऐसी हैं जो उत्तर बिहार से लेकर सीमांचल और मगध तक फैली हैं. यानी मुकाबला केवल उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों का भी है. भाजपा के लिए इन सीटों पर जीत उसकी सत्ता वापसी की राह आसान कर सकती है, वहीं राजद के लिए यह लड़ाई अपने “सबसे बड़े दल” के दर्जे को बरकरार रखने की है.

Also Read: Bihar Election 2025: महागठबंधन में लेफ्ट और VIP फायदे में, सीट बंटवारे में NDA के छोटे दलों को हुआ नुकसान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन