मतदाता अधिकारों पर हमले के खिलाफ भाकपा माले का गांव-गांव जनजागरूकता अभियान

Updated at : 07 Jul 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Nawada

Nawada News: भाकपा माले ने 1-31 जुलाई तक नवादा के दो दर्जन गांवों में मतदाता अधिकारों को लेकर अभियान चलाया और केंद्र-राज्य की नीतियों के खिलाफ जनजागरूकता व आंदोलन का आह्वान किया.

विज्ञापन

Nawada Political News: विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया को वापस लेने की मांग को लेकर भाकपा माले एक से 31 जुलाई तक अभियान के तहत नवादा के दो दर्जन गांवों में लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया. इसमें पाछिया डीह, खरांट टोला भवानी बिगहा पनसला, रुस्तमपुर, केना, बीबीपुरा, भोलाबिगहा, बरतपुरा नथनपुरा, अमरपुर, जगन्नाथपुर, उड़सा आदि गांव शामिल है. 

गांवों में रात में बैठकें

इन गांवों में रात में बैठकें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीबों के वोट देने के अधिकार छीनने व नागरिकता समाप्त कर उसके आधिकार से वंचित करने की चल रही साजिश के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है. अपने अधिकार बचाये रखने के लिए आंदोलन में उतरने का आह्वान किया गया. जनसंवाद को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सुदामा देवी ने कहा भाजपा, जेडीयू गरीबों को वोट देने से वंचित कर उसकी नागरिकता छीनना चाहती है, जो गरीबों को लूटा है, छला है. 

Also Read: झगड़ा देखने गया युवक बना निशाना, गर्दन में लगी गोली

चौतरफा आंदोलन कर रही भाकपा माले

वहीं, लोगों को वोट देने के लिए सिर्फ रखना चाहती है. भाकपा माले इसके खिलाफ चौतरफा आंदोलन कर रही है. मजदूरों को गुलाम बनाने वाली 4 श्रम कोड को खत्म करने, किसान विरोधी तीन कानून को रद्द करने की मांग को लेकर नौ जुलाई को अखिल भारतीय आम हड़ताल को हमारी पार्टी का सक्रिय समर्थन है. जनसंवाद में राजो चौधरी, बच्चू मांझी, अंबिका मांझी, देवसूरज मांझी, संजू देवी, संपतिया देवी, अनिल मांझी प्रमुख रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन