Bihar Elections 2025: चिराग पासवान को बिहार इलेक्शन से पहले बड़ा झटका, एक साथ 139 नेताओं ने दिया इस्तीफा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Aug 2025 4:10 PM
चिराग पासवान
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लोजपा (रामविलास) में बगावत तेज हो गई है. सारण जिले में 139 नेताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर संगठन में हलचल मचा दी है. इस्तीफे की वजह सांसद अरुण भारती और राजेश वर्मा पर अवैध वसूली और तानाशाही रवैये के आरोप बताए गए हैं.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है. सारण जिले में 139 पदाधिकारियों और नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर संगठन में भूचाल ला दिया. इस्तीफे की वजह जमुई से सांसद और बिहार प्रभारी अरुण भारती पर अवैध वसूली और तानाशाही रवैये के आरोप बताए गए हैं. नाराज नेताओं का कहना है कि खगड़िया सांसद राजेश वर्मा भी इसी तरह का व्यवहार कर रहे हैं.
किन-किन नेताओं ने छोड़ा साथ
इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह, 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति सदस्य शामिल हैं. दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि संकल्प यात्रा के नाम पर सारण से जबरन वसूली की गई और विरोध करने वालों को अपमानित किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती पार्टी को एक कंपनी की तरह चला रहे हैं.
एनडीए में बने रहेंगे लेकिन लोजपा-आर से दूरी
सारण के नाराज नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों सांसदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दीपक कुमार सिंह ने साफ किया कि लोजपा-आर से इस्तीफा देने के बावजूद वे एनडीए गठबंधन में बने रहेंगे और सभी नेता मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
खगड़िया में भी हो चुकी है बगावत
यह पहला मौका नहीं है जब लोजपा (रामविलास) में इतनी बड़ी तादाद में नेता नाराज हुए हों. पिछले महीने खगड़िया में भी 38 नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया था. इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान और युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान शामिल थे. वहां भी सांसद राजेश वर्मा के कामकाज से असंतोष मुख्य कारण था.
चुनावी तैयारी पर असर तय
नेताओं के लगातार पार्टी छोड़ने से पार्टी की चुनावी तैयारियों पर असर पड़ेगा. सारण और खगड़िया जैसे जिलों में संगठन कमजोर होने से एनडीए की सीटों के समीकरण भी प्रभावित हो सकते हैं. अब सभी की नजर इस पर है कि चिराग पासवान इस असंतोष को दूर करने और नेताओं को मनाने के लिए क्या कदम उठाते हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 10 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










