Anant Singh: अनंत सिंह की गिरफ्तारी को बीजेपी के बड़े नेता ने बताया सही, कहा- अपराध पर सख्त कार्रवाई जरूरी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Nov 2025 9:03 AM
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह
Anant Singh: जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बयानबाजी तेज है. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी को सही बताया. उन्होंने कहा, अराजकता और अपराध पर सख्त कार्रवाई जरूरी है.
Anant Singh: बाहुबली नेता अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है और बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया. साथ ही अपनी पार्टी पर कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी की गिरफ्तारी को सही और संतोषजनक बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा, अराजकता और अपराध पर सख्त कार्रवाई जरूरी है.
अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान
जानकारी के मुताबिक, आरा के पूर्व सांसद और भाजपा नेता राजकुमार सिंह एक निजी कार्यक्रम को लेकर गृह जिला सुपौल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ही अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, चुनाव आयोग और प्रशासन की यह बड़ी नाकामी थी कि कोई व्यक्ति 30-40 गाड़ियों के काफिले और हथियारों के साथ खुलेआम घूम रहा था. यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन था. बाद में जब कार्रवाई हुई तो SDO, DSP और SHO तक को सस्पेंड किया गया. जब तक अराजकता और अपराध को कड़ाई से नहीं रोका जाएगा, तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी.
‘राजनीति का अपराधीकरण नहीं होना चाहिए’
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आगे यह भी कहा कि राजनीति में अपराधीकरण की बात करने वाले ही आज राजनीति को अपराधियों से भर रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘जो नेता कहते हैं कि राजनीति का अपराधीकरण नहीं होना चाहिए, वही आज दुर्दांत अपराधियों को टिकट दे रहे हैं. ऐसे में राजनीति का अपराधीकरण तो स्वाभाविक है.’ भाजपा नेता ने अपने परिचित अंदाज में कहा, ‘मैं सही बात बोलता हूं और जोर से बोलता हूं. मुझे किसी कार्रवाई का डर नहीं है.’
आरके सिंह ने लोगों से की अपील
बीजेपी नेता आरके सिंह ने एक बार फिर अपनी बात दुहराई और कहा, अपराधी प्रवृत्ति के उम्मीदवारों को वोट न दें. चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, यहां तक कि भाजपा के ही क्यों न हों. अगर ऐसा प्रत्याशी मिले तो नोटा दबाएं, लेकिन अपराधी को वोट न दें. राजकुमार सिंह के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, क्योंकि उन्होंने न केवल विपक्ष बल्कि अपनी ही पार्टी के संदर्भ में भी सख्त टिप्पणी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










