Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश चीफ पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अगर कुछ हुआ तो पूरा बिहार करेगा आंदोलन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Jul 2025 8:35 PM
प्रशांत किशोर और दिलीप जयसवाल
Bihar Politics: जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर राजेश साह नामक युवक की हत्या का आरोप लगाया है. पटना में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मृतक की मां अमला देवी और बहन रीता कुमारी को भी सामने लाया. उन्होंने कहा कि परिवार को अब भी धमकियां मिल रही हैं ताकि वे मीडिया के सामने न आएं.
Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने राजेश साह नामक युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हत्याकांड के वक्त किशनगंज के एसपी रहे आईपीएस एमआर नायक की पत्नी ने एमजीएम कॉलेज से एमबीबीएस किया था. साथ ही, इस केस की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी एसके दुबे रिटायर होने के बाद उसी कॉलेज में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर बने. 2007 में हुई इस घटना में पटना हाईकोर्ट ने अब सीआईडी को जल्दी जांच करने का निर्देश दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. राजेश साह की मां अमला देवी को किशनगंज के कुछ भाजपा से जुड़े लोग फोन कर धमकी दे रहे हैं कि वे मीडिया के सामने न आएं.
क्या बोले प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने राजेश हत्याकांड के बारे में बताया कि 2007 में राजेश के घर के बगल में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद एक दिन राजेश के दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर कहीं ले गए. बाद में खबर आई कि भीड़ ने राजेश को पीटा और उसे दिलीप जायसवाल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया. दिलीप ने ही पुलिस को फोन कर बताया कि एक युवक को भीड़ पीट रही है.
परिवार को दो दिन तक राजेश से मिलने नहीं दिया गया. बाद में पुलिस ने राजेश पर ही आरोप लगाया कि वह दिलीप की हत्या के लिए पिस्तौल लेकर गया था, लेकिन दिलीप के समर्थकों ने उसे पीट दिया. उन्होंने आगे कहा कि आज तक जानकारी नहीं मिली कि राजेश की मौत पिटाई से हुई या उसे अस्पताल में ही जहर दे दिया गया.
राजेश की मां रोते हुए बोली- बहुत परेशान किया गया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए राजेश की मां ने कहा कि दिलीप जायसवाल ने उन्हें बहुत परेशान किया और अब वे न्याय की गुहार लगा रही हैं. उन्हें अपने बेटे का शव तक देखने नहीं दिया गया. राजेश की बहन ने कहा कि 15 साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ. राजेश की बहन ने गुस्से में कहा कि अगर हम लड़का होते, तो दिलीप जायसवाल को उसी वक्त मार देतीं.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूरा बिहार करेगा आंदोलन
प्रशांत किशोर ने चेतावनी दी कि ये लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे हैं. अगर इन्हें कुछ हुआ, तो पूरा बिहार आंदोलन करेगा. उन्होंने आगे कहा कि और भी बहुत सारे नेताओं का किस्तों में खुलासा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Chandan Mishra Patna: एक साल में 6 मर्डर, ऐलान करके हत्या करता था चंदन मिश्रा, जानें पूरी कुंडली
दिलीप जायसवाल बोले- छवि धूमिल करने की साजिश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “छह जुलाई से एक बहुत ही सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत मेरी छवि को धूमिल करने के लिए मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं. तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे, निराधार और राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से प्रेरित हैं. हमें देश की संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा भरोसा है. हकीकत तथ्यों पर आधारित होती है, अफवाहों पर नहीं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










