Bihar Election 2025: जदयू भी काट सकती है इन विधायकों का टिकट, पार्टी ने बनाई खास रणनीति

Updated:
विज्ञापन
jdu news| JDU will review its MLAs and candidates and then will give tickets.

जदयू कार्यालय की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले जदयू अपने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों की कड़ी समीक्षा कर रही है. पार्टी पिछले चुनावों में प्रदर्शन और जमीनी ताकत के आधार पर टिकट वितरण पर विचार कर रही है. पुराने और नए दोनों ही उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि इस बार सही चेहरों के साथ चुनावी मैदान में उतरा जा सके.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) अपने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों की कड़ी समीक्षा करने जा रही है. पार्टी ने इसके लिए विस्तृत योजना बनाई है, जिसके तहत पहले से जीत चुके विधायकों के कार्यों, उनके जमीनी प्रभाव और पिछले चुनाव में उनके प्रदर्शन की गहन जांच की जाएगी. रिपोर्ट संतोषजनक न होने पर विधायकों की आगे की राह मुश्किल हो सकती है और कुछ का पत्ता साफ भी हो सकता है.

पिछले चुनाव में सही उम्मीदवारों का नहीं हुआ था चयन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 2020 में एक बड़े और प्रभावशाली नेता के टिकट वितरण में दखल के कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था. पिछले चुनाव में सही उम्मीदवारों का चयन न होने से जदयू को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले. इस बार पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि टिकट सही उम्मीदवारों को ही मिले.

पिछले चुनाव में जदयू 115 सीटों पर लड़ी थी चुनाव

जदयू ने पिछले विधानसभा चुनाव में 115 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से केवल 43 उम्मीदवार विजयी हुए थे. बाद में बसपा और लोजपा के कुछ नेताओं ने पार्टी की सदस्यता लेकर विधायकों की संख्या 45 कर दी. इस बार पार्टी न केवल पुराने विधायकों की समीक्षा कर रही है, बल्कि नए और संभावित उम्मीदवारों की भी स्क्रीनिंग कर रही है. पार्टी कई क्षेत्रों में नए चेहरों को अवसर देना चाहती है.

बीते चुनावों की गलतियों को नहीं दोहराएगा

पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है- बीते चुनावों की गलतियों को दोहराए बिना चुनावी रणनीति को और मजबूत बनाना. 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में पिछली बार पार्टी को 28 सीटों और डेढ़ फीसदी वोटों का नुकसान हुआ था. इस बार टिकट वितरण में पूरी सावधानी बरतते हुए जदयू जीत की संभावनाओं को बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.

Also Read: वेंकटरमण और ज्ञानी जैल सिंह भी आ चुके हैं गयाजी, राष्ट्रपति रहते द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार किया ये काम

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन