Bihar Elections 2025 Photos: अंतिम चरण की देखिये 8 अनोखी तस्वीरें, इनके जज्बे को आप भी करेंगे सलाम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Nov 2025 3:04 PM
बिहार चुनाव की तस्वीरें
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज की वोटिंग जारी है. इस बीच ऐसी अनोखी तस्वीरें आई, जिसे देखकर आप उनके जज्बे को सलाम करेंगे. कहीं ना कहीं ये वोटर्स बिहार के युवा वोटर्स को इंस्पायर कर रहे हैं.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी है. इस बीच दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों से ऐसी तस्वीरें आई, जिसे देख आप उन वोटर्स के जज्बे को सलाम करेंगे. इतना ही नहीं, ये वोटर्स बिहार के युवा वोटर्स को इंस्पायर कर सकते हैं.
नरपतगंज विधानसभा में दिव्यांग मो. आलम मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे. मो. आलम दोनों पैर से विकलांग हैं लेकिन इसके बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ और वे वोट डालने पहुंचे.

बांका विधानसभा के प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा बूथ संख्या 319 पर 89 वर्ष की महिला रुकमनी देवी मतदान करने के लिये पहुंचीं.

नवादा जिला के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में गोविंदपुर प्रखंड में व्हीलचेयर नहीं रहने के कारण मतदान के लिए 23 साल के सोनू कुमार को उसके परिजन गोद में उठाकर बूथ पर ले गये. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी बूथ संख्या 212 पर उन्होंने वोट डाला.

मोहनिया के बूथ संख्या 75 पर 104 साल की बुजुर्ग पन्ना देवी वोट देने पहुंची. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उनकी मदद की.

सीतामढ़ी जिले में मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मियों का सराहनीय काम दिखा. दरअसल, कई बुजुर्गों और दिव्यांगों को सहारा देकर बूथ तक ले जाया गया. जिसके बाद उन्होंने वोट किया.

इसके अलावा गोविंदपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बनिया बीघा बूथ संख्या 183 पर 110 साल की समुद्री देवी मतदान मतदान करने पहुंचीं.

कटिहार के बरारी विधानसभा में वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें मतदान केंद्रों पर दिखी. इस दौरान बुजुर्ग को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










