Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी ने बिहार से बंगाल तक खींची लकीर, बोले- हम बंगाल से भी ‘जंगलराज’ को उखाड़ फेंकेंगे

Updated:
विज्ञापन
Bihar Election Result 2025 PM Modi said we end jungle raj from Bengal

पीएम नरेंद्र मोदी

Bihar Election Result 2025: बिहार के बाद अब बंगाल साधने की तैयारी पीएम मोदी ने कर ली है. दरअसल, बिहार में एनडीए की जीत के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था, बीजेपी अब बंगाल से भी ‘जंगलराज’ को खत्म कर देगी.

विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: बिहार में एनडीए की बड़ी जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी झंडा गाड़ने की तैयारी कर रही है. दरअसल, 14 नवंबर को बिहार में एनडीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में धन्यवाद समारोह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार में बड़ी कामयाबी को अब पश्चिम बंगाल में मोड़ने का संकल्प लिया. साथ ही कहा था, अब बंगाल से भी ‘जंगलराज’ उखाड़ फेंकेंगे.

पश्चिम बंगाल के लोगों को किया आश्वस्त

दरअसल, अपने संबोधन में बड़ा संकेत देते हुए पीएम मोदी ने कहा था, बिहार से बहते हुए ही गंगा जी पश्चिम बंगाल तक जाती है. बिहार में इस जीत ने बंगाल में भी बीजेपी की जीत का रास्ता बना दिया है. मैं पश्चिम बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि आपके समर्थन से बंगाल से भी ‘जंगलराज’ को बीजेपी उखाड़ फेंकेंगी. मालूम हो, पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होने वाला है. लेकिन इससे पहले पीएम मोदी ने जीत को लेकर बड़ा संकल्प ले लिया है.

‘जय छठी मैया’ बोलकर शुरू किया था संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की जीत के बाद अपने संबोधन की शुरुआत जय छठी मैया बोलकर किया. लोगों का अभिवादन करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है. हम NDA के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं. बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है. बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है.

महागठबंधन पर साधा था निशाना

हालांकि, अपने भाषण में उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा था. उन्होंने कहा था, बिहार में कुछ दलों ने ‘MY’ तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक ‘MY’ फॉर्मूला दिया है और वो है महिला और युवा. आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है और इसमें हर धर्म और जाति के युवा शामिल हैं. उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और सपनों ने ‘जंगलराज’ वालों के पुराने ‘MY’ फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है.

Also Read: Bihar Election Result 2025: रिजल्ट डे पर जन सुराज उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह की मौत,तरारी में जश्न और घर में मातम का साया

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन