Bihar Election Result: बिहार चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने किया माओवाद का जिक्र, MY का नया फॉर्मूला भी बताया

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Nov 2025 9:52 PM

विज्ञापन

पीएम मोदी की फाइल फोटो

Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी ने बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर कहा कि यह वही राज्य है जहां कभी माओवादियों के आतंक से लोगों के मन में डर हुआ करता था. लेकिन इस चुनाव में जनता ने उस भय को तोड़कर रिकॉर्ड वोटिंग कर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से कार्यकर्ताओं और देशवासियों को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने एनडीए की जीत को “नए बिहार” की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह जनादेश बदलाव, विकास और सुशासन के लिए जनता का संदेश है.

पीएम बोले- अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जब उन्होंने ‘जंगलराज’ और ‘कट्टा सरकार’ का मुद्दा उठाया, तो आरजेडी भले चुप रही हो लेकिन कांग्रेस को यह बात सबसे ज्यादा चुभी. उन्होंने आगे कहा कि, “आज मैं फिर कहता हूं. अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार.” उनके इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया.

‘जनता ने हर रिकॉर्ड को तोड़ा…’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकास और समृद्धि के पक्ष में मतदान किया है. उन्होंने याद दिलाया कि प्रचार के दौरान उन्होंने बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान की अपील की थी, और जनता ने हर रिकॉर्ड तोड़ दिया. मोदी ने कहा, “मैंने बिहार की जनता से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, और बिहार की जनता ने मेरा यह आग्रह भी माना. बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है.”

बिहार ने नया MY फॉर्मूला अपनाया है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विपक्ष के ‘MY’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार ने इस बार एक नया और सकारात्मक “MY फॉर्मूला” अपनाया है- महिला और युवा. मोदी बोले, “यह जीत महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं की जीत है. जंगलराज का पुराना MY समीकरण अब बिहार में नहीं चलेगा. पूरे राज्य के युवा, चाहे किसी भी धर्म या जाति के हों, उन्होंने विकास को वोट दिया है.”

‘पहले चुनाव में मतपेटियां लूट ली जाती थीं…’

प्रधानमंत्री ने बिहार के बदलते माहौल और सुरक्षा स्थिति पर भी बात की. उन्होंने बताया कि यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी और नक्सली हिंसा चरम पर थी, जहां कई क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग करानी पड़ती थी. उन्होंने कहा, “एक दौर था जब बिहार में मतपेटियां लूट ली जाती थीं. लेकिन आज उसी बिहार में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है.”

मोदी ने यह चुनाव परिणाम एनडीए सरकार के प्रयासों और जनता के भरोसे का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एनडीए बिहार को ‘विकसित राज्य’ बनाने के लक्ष्य को और तेजी से आगे बढ़ाएगा.

Also Read: Bihar Election Result 2025: नाम बड़े और दर्शन छोटे, प्रशांत किशोर और मुकेश सहनी के दावे हवा में उड़े

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन