Bihar Election Result 2025: 'मजनुआ हमार बीजेपी लवर ह…' गाने पर BJP ऑफिस में डांस, देखिए मोकामा और गया में जश्न की तस्वीरें
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Nov 2025 9:27 PM
जश्न में डूबीं बीजेपी की महिला कार्यकर्ता
Bihar Election Result 2025: बिहार में एनडीए की भारी जीत ने राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल दिया है. जीत के साथ ही पटना से लेकर हर जिले के मुख्यालयों तक भाजपा और जदयू दफ्तरों में जश्न शुरू हो गया है, जहां कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का उत्सव मना रहे हैं.
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत ने पूरे राज्य में जश्न का माहौल बना दिया है. एनडीए आसानी से बहुमत के पार पहुंच गया है. जिसके बाद पटना से लेकर हर जिले के मुख्यालयों तक समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. भाजपा और जदयू कार्यालयों के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. ढोल-नगाड़ों की थाप, फूल-मालाएं और हवा में लहराते झंडे चुनाव नतीजों का माहौल पूरी तरह बदल चुके हैं.
पटना बीजेपी कार्यालय में भोजपुरी गाने पर डांस

गया में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया. ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाओं ने जमकर डांस किया.
जदयू दफ्तर में भी जश्न का माहौल
पटना के जदयू दफ्तर के बाहर खासा उत्साह देखने को मिला. यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जश्न में डूबे नजर आए. नीतीश कुमार की तस्वीर वाले पोस्टर “टाइगर अभी जिंदा है” के सामने समर्थक नारेबाजी करते दिखे. इस पोस्टर ने माहौल को और जोशीला बना दिया. भाजपा ऑफिस में भी जीत का जश्न चरम पर है. कार्यकर्ता भोजपुरी गाने पर थिरकते नजर आए. कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं.

मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की. छोटे सरकार के पटना स्थित कार्यालय पर समर्थकों ने फूलों की वर्षा की और खूब पटाखे छोड़े.

बक्सर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस.
Also Read: Bihar Election Result 2025: नाम बड़े और दर्शन छोटे, प्रशांत किशोर और मुकेश सहनी के दावे हवा में उड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










