ePaper

Bihar Election 2025: 15 साल बाद बिहार के ये नेता लड़ेंगे चुनाव, इस सीट से किया नामांकन

Updated at : 16 Oct 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025

तारापुर से सम्राट चौधरी ने किया नामांकन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर की तारापुर सीट से BJP प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि NDA की सरकार ने बिहार में विकास की नई पहचान बनाई है, जबकि महागठबंधन की नीतियां विनाशकारी रही हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार ने बिहार को विकास और समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर किया है.

15 साल बाद विधानसभा चुनावी मैदान में वापसी

डिप्टी CM सम्राट चौधरी इस बार 15 वर्षों के बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वह वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं और 2010 में परबत्ता सीट से RJD उम्मीदवार के रूप में विधायक रह चुके हैं. इस बार पार्टी ने उन्हें तारापुर से उम्मीदवार बनाकर NDA की ओर से मजबूत दावेदारी दी है. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि तारापुर की जनता ने हमेशा उन्हें सहयोग दिया है और इस बार वे जनता के आशीर्वाद से अधूरे कार्य पूरे करेंगे.

Also Read: बिहार की इस सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला, RJD के तीन बार के विधायक को टक्कर देंगे जन सुराज के अभय सिंह

मीडिया से बातचीत में डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार जैसे हर क्षेत्र में राज्य ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का बजट अब 3.17 लाख करोड़ रुपये का है, जो राज्य की विकास गति को दर्शाता है.

महागठबंधन पर साधा निशाना

डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि RJD के नेतृत्व वाला गठबंधन बिहार को पीछे ले जाने का काम करता रहा है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन