Bihar Election 2025: राजद को मोहनिया में बड़ा झटका, श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, फूट-फूटकर रोईं

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Oct 2025 2:17 PM

विज्ञापन

आरजेडी कैंडिडेट श्वेता सुमन

Bihar Election 2025: आरजेडी को मोहनिया में बड़ा झटका मिला. यहां से पार्टी की प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन पर गलत जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ लेने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है. श्वेता सुमन पर भाजपा के द्वारा गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ लेने का आरोप लगाया गया था. नामांकन रद्द होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार श्वेता सुमन मोहनिया के निर्वाचन पदाधिकारी के चेंबर से रोती हुई निकली.

सरकार पर लगाया आरोप

श्वेता सुमन रोते हुए लगातार सरकार के इशारे पर उनका नामांकन रद्द करने का आरोप लगा रही थी. मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन पर आरोप लगाया गया था कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर मोहनिया आरक्षित सीट से और आरक्षण का लाभ ले रही हैं. इस आधार पर श्वेता सुमन का नामांकन रद्द करने के लिए आवेदन दिया गया था.

निर्वाचन पदाधिकारी के सामने रखा पक्ष

दरअसल, इस आपत्ति पर सुनवाई करते हुए बुधवार को श्वेता सुमन को अपना पक्ष रखने के लिए मोहनिया के निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाया था. बुधवार को मोहनिया के निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखने के बाद जब उनके कमरे से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार श्वेता सुमन बाहर निकली तो उन्होंने कहा कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है. उनका नामांकन सरकार के इशारे पर जान बूझकर गलत तरीके से रद्द किया गया है.

जनसुराज की प्रत्याशी पर भी लगा था आरोप

उन्होंने यह भी कहा, जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार गीता पासी का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है जबकि दोनों लोगों पर एक ही तरह का आरोप था. दोनों उम्मीदवारों पर यही आरोप था कि हमारा मायके उत्तर प्रदेश में है और हम यहां से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ ले रहे हैं. एक ही मामले में गीता पासी का नामांकन पत्र वैध बताते हुए स्वीकार कर लिया गया है जबकि हमारा नामांकन रद्द कर दिया गया है. यह पूरी तरह से सरकार के इशारे पर किया गया है.

जनसुराज की पार्टी का नामांकन वैध

मालूम हो, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार श्वेता सुमन और जनसुराज पार्टी की उम्मीदवार गीता देवी पर गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षित सीट पर आरक्षण का लाभ लेने की शिकायत निर्वाचन पदाधिकारी से की गई थी. जिस पर सुनवाई करते हुए बुधवार को मोहनिया के निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडे के द्वारा जनसुराज पार्टी की उम्मीदवार गीता देवी के नामांकन को वैध बताते हुए स्वीकार कर लिया गया जबकि राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार श्वेता सुमन के नामांकन को रद्द कर दिया गया है.

Also Read: Bihar News: छठ को लेकर पटना में खास तैयारी, रेलवे स्टेशनों पर तीन शिफ्ट में 30 मजिस्ट्रेट और पुलिस किये गए तैनात

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन