Bihar Election 2025: 12 सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवार आमने-सामने, पप्पू यादव बोले- वापस होना चाहिये नाम

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Oct 2025 12:53 PM

विज्ञापन

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

Bihar Election 2025: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने 12 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों के आमने-सामने होने पर बड़ा बयान दिया. पप्पू यादव ने घटक दलों को प्रत्याशी के नाम वापस लेने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़े.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव महागठबंधन से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अपनी बातें रख रहे हैं. ऐसे में आज पप्पू यादव से जब 12 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों के आमने-सामने होने को लेकर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने कहा, घटक दलों को अपने प्रत्याशी वापस लेने चाहिये. इसके साथ ही महागठबंधन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़े.

‘हमारे नेता हर कुर्बानी देने के लिये तैयार’

महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं होने की चर्चा को लेकर पप्पू यादव ने कहा, महागठबंधन में सब कुछ ठीक हो जाएगा. हमारे नेता हर कुर्बानी को देने के लिए तैयार हैं. साथ ही 23 अक्टूबर को महागठबंधन की होने वाली ज्वाइंट पीसी को लेकर कहा, इसमें सारी बातें साफ हों. हर परिस्थिति में बिहार बचे. जनता चाह रही है कि महागठबंधन की सरकार बने.

‘राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की जरूरत’

पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह भी चर्चा की है कि बिहार में दलित हो या उच्च जाति के लोग राहुल गांधी के संघर्ष में विश्वास रखते हैं. एनडीए में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार नहीं है. साथ ही हमारे महागठबंधन से भी मुख्यमंत्री का चेहरा हमारे ख्याल से नहीं होना चाहिये. पप्पू यादव ने क्लियर किया कि महागठबंधन को राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की जरूरत है.

सीएम नीतीश को दिया था ऑफर

मालूम हो, इससे पहले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला ऑफर दिया था. उन्होंने कहा था, वह आना चाहते हैं तो चुनाव के बाद भी उनका स्वागत है. कांग्रेस ही उनका सम्मान करेगी और स्वागत भी करेगी. पप्पू यादव से जब पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे. इस पर उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं.

‘अकेला पप्पू यादव एनडीए पर भारी’

इससे पहले भी पप्पू यादव से महागठबंधन के एकजुट नहीं होने को लेकर सवाल किया गया था. जिस पर उन्होंने कहा था, अकेला पप्पू यादव एनडीए पर भारी है. आप घबराइये नहीं. बिहार की पूरी जनता एक साथ है और एनडीए को वोट नहीं देना चाहती बल्कि महागठबंधन को वोट देगी.

Also Read: Bihar Election 2025: क्या है तेजस्वी की MAA-BETI योजना? बिहार चुनाव से पहले किया बड़ा एलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन