Bihar Election 2025: क्या है तेजस्वी की MAA-BETI योजना? बिहार चुनाव से पहले किया बड़ा एलान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Oct 2025 2:38 PM
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान MAA और BETI योजना का जिक्र किया. बिहार चुनाव से पहले महिलाओं के लिये तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान कर दिया है. प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, अगर सरकार बनती है तो वे महिलाओं के लिये MAA और BETI योजना लायेंगे.
Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान कई बड़े एलान उन्होंने किये. महिलाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान करते हुए कहा, अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो वे महिलाओं के लिये MAA और BETI योजना लायेंगे.
क्या है MAA-BETI योजना?
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने MAA और BETI योजना के बारे में विस्तार से बताया. MAA का फुल फॉर्म तेजस्वी यादव ने M- मकान, A- अन्न, A- आमदनी बताया. जबकि BETI का फुल फॉर्म नेता प्रतिपक्ष ने B- बेनेफिट, E- एजुकेशन, T- ट्रेनिंग और I- इनकम बताया. इस तरह से तेजस्वी यादव महिलाओं के लिये ये खास योजना लाने वाले हैं.
‘माई बहिन मान’ योजना का किया था एलान
मालूम हो, महिलाओं को लेकर तेजस्वी यादव कई योजनाएं ला रहे हैं. इससे पहले उन्होंने ‘माई बहिन मान’ योजना के तहत 2500 रुपये दिए जाने का एलान किया था. इस योजना को लेकर तेजस्वी ने साफ किया कि यह कोई लोन नहीं होगा. यह भी कहा कि अगर सरकार बनती है तो उसके 20 दिनों के भीतर ही अधिनियम और कानून बनाएंगे. इसके अलावा हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का एलान किया.
जीविका दीदियों के लिये बड़ा एलान
इसके साथ ही आज तेजस्वी यादव ने जीविका दीदियों के लिये भी बड़ा एलान किया. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों का जितना शोषण इस सरकार में हुआ है, शायद ही कभी हुआ होगा. उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों का दौरा करते समय उन्होंने हर जगह जीविका दीदियों के समूहों से मुलाकात की. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जीविका दीदीयों को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा और उनका मासिक वेतन 30,000 रुपए किया जाएगा. इस तरह से चुनाव से पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणा कर डाली है.
Also Read: Bihar Election 2025: सीएम नीतीश आज करेंगे ताबड़तोड़ रैली, बिहार के इन 2 जिलों में भरेंगे हुंकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










