Bihar Election 2025: नीतीश कुमार पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- विधायक दल तय करेगा बिहार का अगला सीएम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Oct 2025 12:07 PM
अमित शाह की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: बिहार चुनावी समर में एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा-जदयू दोनों ने अपने सभी उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा. लेकिन, मुख्यमंत्री विधायक दल चुनेगा.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुका है. भाजपा और जदयू दोनों ने अपने सभी 101-101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस बार नीतीश कुमार ‘बड़े भाई’ की भूमिका में नहीं हैं, लेकिन एनडीए का चेहरा वही बने हुए हैं. अमित शाह ने साफ कर दिया है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. लेकिन, अगला सीएम विधायक दल तय करेगा.
विधायक दल तय करेगा सीएम कौन होगा- अमित शाह
गुरुवार रात पटना में हुई एनडीए की कोर कमेटी बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार अमित शाह ने भी इस पर मुहर लगा दी. उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा “वर्तमान में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है. नीतीश कुमार पर न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है. चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा.”
सीएम नीतीश से मुलाकात करेंगे अमित शाह
अमित शाह दो दिन के बिहार दौरे पर हैं. आज वह पटना से सीधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने सीएम हाउस जाएंगे. इसके बाद वे छपरा रवाना होंगे, जहां तरैया सीट से भाजपा विधायक जनक सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
अमित शाह ने ली सीटवार रिपोर्ट
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह ने गुरुवार देर रात पटना में राज्य स्तरीय भाजपा नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान सीटवार रिपोर्ट ली गई और प्रचार रणनीति को अंतिम रूप दिया गया. भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने बताया कि शाह ने सभी नेताओं को साफ संदेश दिया है कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा.
14 नवंबर के बाद तेजस्वी रोजगार खोजेंगे- भाजपा
इस बीच भाजपा ने विपक्षी महागठबंधन पर भी निशाना साधा है. पार्टी नेताओं ने कहा कि 14 नवंबर के बाद जब चुनाव परिणाम आएंगे, तब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव “रोजगार की तलाश में निकलेंग.” भाजपा का कहना है कि जनता विकास बनाम वंशवाद की लड़ाई में नीतीश कुमार को फिर से मौका देगी.
Also Read: Bihar Election 2025: नीतीश ने पुराने साथियों पर जताया भरोसा, JDU के 37 विधायक फिर से मैदान में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










