Bihar Election 2025: आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Oct 2025 1:03 PM
अरविंद केजरीवाल की तस्वीर
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. अब तक पार्टी 59 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को 48 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही अब तक पार्टी 59 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. आप ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वह राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.
पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों का हुआ था ऐलान
पार्टी की ओर से पहली सूची सोमवार को जारी की गई थी. जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. इस मौके पर राज्य प्रभारी अजेश यादव ने कहा कि “हम बिहार में भी दिल्ली और पंजाब की तरह विकास और सुशासन का मॉडल लेकर आ रहे हैं. आम आदमी पार्टी के कामों की चर्चा पूरे देश में है, और बिहार की जनता भी बदलाव चाहती है.”
उन्होंने कहा कि “हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा है कि जब पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली में हमारी सरकार बनाने में इतना योगदान दिया, तो बिहार में भी वे परिवर्तन की भूमिका निभा सकते हैं.”
दूसरी सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा
दूसरी सूची में पार्टी ने कई प्रमुख सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं-
- बेगूसराय से मीरा सिंह
- पूर्णिया जिले की कसबा सीट से भानु भारतीय
- पटना की फुलवारी सीट से अरुण कुमार रजक
- पटना के बांकीपुर से पंकज कुमार
- मोतिहारी के गोविंदगंज से अशोक कुमार सिंह
- बक्सर सीट से सेवानिवृत्त कैप्टन धर्मराज सिंह


किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं
राज्य सह-प्रभारी अभिनव राय ने यह स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी किसी भी राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी. उन्होंने कहा, “हमारा गठबंधन केवल बिहार की जनता के साथ है. किसी भी दल से समझौते की कोई संभावना नहीं है.”
दिल्ली और पंजाब मॉडल बिहार में होगा लागू
अजेश यादव ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वही मॉडल अब बिहार में लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर अभी सुधारों की बात कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें जमीनी स्तर पर पहले ही लागू कर दिखाया है.”
उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जल्द जारी करेगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और भगवंत मान जैसे शीर्ष नेता शामिल होंगे. ये नेता बिहार में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










