तेजस्वी के सामने मुकेश सहनी की हुंकार: मुझे बनाओ डिप्टी CM, बोले- 4 विधायक लिए, अब हम 40 छीनेंगे

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Jul 2025 6:35 PM

विज्ञापन

मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव की तस्वीर

Bihar Election 2025: पटना में वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी. मंच से वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को भविष्य का मुख्यमंत्री घोषित करते हुए खुद को डिप्टी सीएम का दावेदार बताया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: पटना के बापू सभागार में शुक्रवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक मंच पर साथ नजर आए. जहां सहनी ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा, “अगर हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और मल्लाह समाज का बेटा डिप्टी सीएम.” यह बयान सिर्फ श्रद्धांजलि सभा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक ज़मीन तैयार करने की एक मजबूत कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा ने महागठबंधन के भीतर नए समीकरणों को हवा दी. मंच पर हाथ में हाथ डाले तेजस्वी और सहनी ने न सिर्फ एकता का प्रदर्शन किया, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी दिया कि अगली लड़ाई साझे नेतृत्व के साथ लड़ी जाएगी.

बीते 20 सालों से हालात जस के तस

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार में बीते 20 सालों से नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन हालात जस के तस हैं. बेरोजगारी, महंगाई और पलायन बढ़ा है, किसानों की आमदनी घटी है. अब बिहार को एक नया नेतृत्व चाहिए जो विकास का नया रोडमैप पेश कर सके. हमारे पास विजन भी है और मिशन भी.”

”उन्होंने हमारे 4 विधायक छीन लिए, हम 40 छीनेंगे”

वहीं मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में निषाद समाज की उपेक्षा को मुद्दा बनाते हुए कहा कि “अब मल्लाह समाज सिर्फ नाव चलाने वाला नहीं रहा, अब ये समाज सत्ता भी चला सकता है. उन्होंने हमारे 4 विधायक छीन लिए, हम 40 छीनेंगे. ये सिर्फ चुनाव नहीं, सम्मान की लड़ाई है. ” उन्होंने निषाद समाज के आरक्षण की मांग को फिर से उठाते हुए सवाल किया कि जब अन्य राज्यों में मल्लाहों को आरक्षण मिल सकता है तो बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं?

अन्याय के खिलाफ हथियार भी उठा सकती हैं महिलाएं

सहनी ने वीरांगना फूलन देवी के योगदान को याद करते हुए कहा, “फूलन देवी ने साबित किया कि महिलाएं सिर्फ चूड़ियां पहनने के लिए नहीं होतीं, जरूरत पड़ने पर वे अन्याय के खिलाफ हथियार भी उठा सकती हैं.” उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी का हर कार्यकर्ता फूलन देवी के सपनों के लिए लड़ता रहेगा.

Also Read: तेजप्रताप ने RJD पार्टी और परिवार वालों को किया अनफॉलो, बहन मीसा, राज लक्ष्मी से भी बनाई डिजिटल दूरी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन