Bihar Chunav 2025: 24 सीटों पर खेला करने की तैयारी में ओवैसी की पार्टी, AIMIM नेता बोले- एकतरफा मोहब्बत नहीं करेंगे

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Jul 2025 5:06 PM

विज्ञापन

Asaduddin Owaisi (File Photo)

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि अब एकतरफा मोहब्बत नहीं करेंगे. कुछ दिन पहले ओवैसी के पार्टी के नेता ने RJD को खत लिखकर AIMIM को महागठबंधन में शामिल करने की मांग की थी. लेकिन राजद के तरफ से कोई जवाब नहीं आया था.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आहट के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन से दूरी बनाते हुए बड़ा सियासी संकेत दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अब एकतरफा मोहब्बत नहीं चलेगी और उनकी पार्टी किसी भी हाल में महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी. ओवैसी ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि AIMIM को बीजेपी की B-टीम बताना महज झूठा प्रचार था.

ओवैसी की दो टूक और रणनीति का संदेश

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने दावा किया कि उनकी पार्टी चाहती है कि किसी भी हाल में बीजेपी सत्ता में न आये. लेकिन महागठबंधन में शामिल होने की उनकी तमाम कोशिशों को नजरअंदाज किया गया. ओवैसी ने आरोप लगाया कि RJD और कांग्रेस नहीं चाहते कि वंचित तबकों का नेतृत्व उभरे. अल्पसंख्यक समाज को ज्यादा नेतृत्व मिले. उन्होंने बिहार की जनता से AIMIM को मौका देने की अपील करते हुए यह भी याद दिलाया कि 2020 में सीमांचल की 5 सीटों पर जीत हासिल की गई थी. हालांकि बाद में AIMIM के चार विधायक RJD में शामिल हो गए थे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

थर्ड फ्रंट की तैयारी

महागठबंधन में एंट्री ना मिलने के बाद बिहार AIMIM अध्यक्ष अख्तरुल ईमान तीसरा मोर्चे की तैयार कर रहे हैं. यह मोर्चा बिहार के सीमांचल क्षेत्र पर फोकस करेगा. इस इलाके में 24 सीट है. पार्टी ने पहले RJD से गठबंधन की इच्छा जताई थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के बाद अब AIMIM छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का मन बना रही है. सीमांचल की मुस्लिम बहुल सीटों पर AIMIM के सक्रिय होने से राजद के MY समीकरण को सीधी चुनौती मिल सकती है. इसका सीधा लाभ एनडीए को मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन में कितने CM उम्मीदवार, पप्पू यादव के बयान से मचा घमासान, लालू-तेजस्वी को नहीं आएगा पसंद

महागठबंधन को झटका मिल सकता है

ओवैसी के इस कदम से बिहार की सियासी जमीन से महागठबंधन के पैरों तले खिसक सकती है. सीमांचल की 24 सीटों पर मुस्लिम वोटों का बंटवारा महागठबंधन की हार का कारण बन सकता है. ओवैसी की पार्टी के लिए यह काम आसान नहीं होने वाला है. इस इलाके में बेहद कम समय में पार्टी को अपना संगठन मजबूत करना होगा और सही उम्मीदवार का चयन करना होगा. इसके बाद ही बिहार की राजनीति में फिर से AIMIM अपना पहचान बना पाएगी.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन