Bihar Cabinet: सीएम नीतीश कुमार ने अचानक बुलाई कैबिनेट की बैठक, दे सकते हैं बड़ी सौगात

CM Nitish Kumar
Bihar Cabinet: मंगलवार को हुई कैबिनेट के बाद अचानक शुक्रवार को नीतीश कुमार ने एक बार फिर राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई है. उम्मीद जताई जा रही है कि चुनावी साल में मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दे सकते हैं. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव से पहले सरकार जनता से किए वह सभी वादे पूरे कर लेना चाहती है, जो राज्य के लोगों के साथ किया था.
Bihar Cabinet: पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिनों के अंदर एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है. मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में शुक्रवार को शाम पांच बजे से यह बैठक शुरू होगी. बैठक में सीएम नीतीश कुमार के अलावा सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि चुनावी साल में मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दे सकते हैं. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव से पहले सरकार जनता से किए वह सभी वादे पूरे कर लेना चाहती है, जो राज्य के लोगों के साथ किया था.
चुनाव से पहले पूरा करेंगे कुछ काम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार इस बात को कह चुके हैं कि चुनाव से पहले सभी काम को पूरा कर लेना है. मुख्यमंत्री कई दफे कह चुके हैं कि सभी काम को पूरा करने के बाद ही जनता के सामने वोट मांगने के लिए जाएंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव से पहले जो भी कैबिनेट की बैठक होगी, वह काफी अहम होगा. कैबिनेट की बैठक में सरकार उन प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाएगी, जो काफी अहम हैं. बिहार में अबतक लाखों लोगों को नौकरी मिल चुकी है और सरकार लगातार इस पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने बिहार के युवाओं से एक करोड़ नौकरी और रोजगार का वादा किया था, जिसे वह हर हाल में पूरा कर लेना चाहते हैं.
बिजली को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
कल आहूत कैबिनेट की बैठक में मुफ्त बिजली को लेकर प्रस्ताव आ सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह ही सोशल एकाउंट से 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने इसी माह से इस घोषणा को लागू करने की बात भी कही है. ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव आ सकता है. चुनावी साल में सरकार और भी कई सौगात राज्य के लोगों को दे सकती है.
Also Read: Bihar Politics: मंडल युग में 15 वर्षों से एक अदद विधायक बनने को संघर्ष कर रहा बीपी मंडल का परिवार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




