Amit Shah: घुसपैठिए लालू-राहुल का वोट बैंक हैं, तभी पेट में दर्द, अमित शाह का विपक्ष पर करारा वार

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि घुसपैठियों के नाम कटने से लालू यादव के पेट में दर्द है. उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को घुसपैठिया बचाओ यात्रा बताया. शाह ने वादा किया कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो चुन-चुनकर घुसपैठियों को बिहार से निकाला जाएगा.

विज्ञापन

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची से जब घुसपैठियों के नाम काटे गए तो लालू यादव को पेट में दर्द शुरू हो गया.

घुसपैठिया बचाओ यात्रा पर राहुल-लालू को घेरा

बिहार के बेगूसराय के बरौनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया कि घुसपैठिए दरअसल लालू यादव और राहुल गांधी का वोट बैंक हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नाम काटे जाएंगे, लेकिन ये नाम सिर्फ घुसपैठियों के होंगे, यहां के नागरिकों के नहीं.

शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हालिया बिहार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह वोटर अधिकार यात्रा नहीं, बल्कि घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी. उन्होंने कहा, “इंडी गठबंधन के नेता बिहार के गरीबों या युवाओं की चिंता नहीं करते, ये लोग बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की चिंता करते हैं.”

एनडीए सरकार बनी तो चुन-चुनकर होगी कार्रवाई

गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि यदि एक बार फिर बिहार में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती है तो चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम किया जाएगा.

तेजस्वी पर कसा तंज

शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को इतना बड़ा बहुमत मिलेगा कि तेजस्वी यादव अगली बार चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे. डेहरी में बैठक के बाद बेगूसराय पहुंचे शाह ने हाल की नीतीश कुमार की एनडीए सरकार की घोषणाओं की सराहना की, जिनमें 125 यूनिट फ्री बिजली, दिव्यांगों की पेंशन वृद्धि, आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाना और अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी या रोजगार देने की घोषणा शामिल है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लालू पर बोला हमला

शाह ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए और कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले कभी बिहार का भला नहीं कर सकते. उन्होंने पीएम मोदी पर कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के उनके कार्यकाल में उन पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन