Bihar Chunav 2025: मछली पकड़ने पहुंचे राहुल गांधी, मुकेश सहनी के साथ तालाब में की मस्ती, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय में राहुल गांधी के साथ मुकेश सहनी

Bihar Chunav 2025: रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेगूसराय में जनसभा के बाद मछली पकड़ने पहुंचे. उन्होंने तालाब में उतरकर मछुआरों से बातचीत की. उनकी परेशानियां सुनीं और उनके काम की मुश्किलों को करीब से समझा.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: राहुल गांधी बेगूसराय में युवाओं के साथ तालाब में उतर गए और मछली पकड़ने लगे. विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ उन्होंने मछलियां पकड़ीं और पानी में खूब तैरे.

आपके शहर में

विज्ञापन
नाव पर मुकेश सहनी के साथ राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पहले नाव चलाई और फिर युवाओं के साथ तालाब में उतरकर मछली पकड़ने लगे. विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ उन्होंने मछलियां भी पकड़ीं और पानी में तैराकी का लुत्फ उठाया.

पोखर में कन्हैया कुमार के साथ राहुल गांधी

मछुआरों के साथ बातचीत में, राहुल गांधी ने उन्हें गठबंधन के चुनावी वादों के बारे में बताया जिनमें बाढ़ के दौरान मछुआरा परिवारों को 5000 रुपए की सहायता, मत्स्य बीमा योजना और नदियों और तालाबों का पुनर्निर्माण शामिल है.

ग्रामीणों के साथ मस्ती करते राहुल गांधी

राहुल गांधी को तालाब में मछली पकड़ते देख ग्रामीण खुश हो गए. लोग उत्साह से उन्हें पानी में उतरते, जाल फेंकते और मछलियां पकड़ते देख रहे थे. अपने बीच नेता को देखकर गांववाले बेहद खुश नजर आए.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दो चरणों में मतदान होगा. वोटिंग 6 और 11 नवंबर को होगी और नतीजे 14 नवंबर को होगा.

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन