PM Modi in Begusarai: 'एक तरफ NDA है, दूसरी तरफ महालठबंधन है', बेगूसराय में पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा
पीएम मोदी
PM Modi in Begusarai: पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के बेगूसराय में लालू यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार को पीछे ले जाने में लालू परिवार का हाथ है. पहले यहां अपराधियों का बोलबाला था. जंगलराज के कारण बिहार की जनता कराह रही थी. ये लोग फिर से बिहार को उसी दौर में ले जाना चाहते हैं.
PM Modi in Begusarai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेगूसराय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “RJD और कांग्रेस ने बिहार को जिस अंधकार में ढकेला था उससे निकालने में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई है. हमने जंगलराज को सुशासन में बदला. अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है. मैं बिहार की समृद्धि के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं. एक तरफ NDA है जिसमें सूझबूझ से भरा नेतृत्व है. दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है. ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींच रहे हैं. इस महालठबंधन में अटक दल है, लटक दल है, भटक दल है, झटक दल है और पटक दल है.”
नीतीश कुमार के सामने रोड़े अटकाये
बेगूसराय में पीएम मोदी ने कहा, “नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए का सुशासन शुरू हुआ था, लेकिन उस दौर में दस साल तक केंद्र में कांगेस आरजेडी की सरकार रही. जंगल राज से मुक्ति पायी थी. कांग्रेस और आरजेडी ने नीतीश जी के सामने भांति-भांति के रोड़े अटकाये. बिहार का नुकसान करने में दिल्ली में बैठी हुई कांग्रेस और आरजेडी की सरकार ने कोई कमी नहीं रखी थी. आरजेडी बिहार के लोगों से बदला लेती रही. आपने नीतीश जी को वोट क्यों दिया, नीतीश जी की सरकार क्यों बनायी. हालत तो यह थी कि आरजेडी वाले कांगेस को आये दिन धमकी देते थे. अगर बिहार में आपने नतीशी जी की एक भी बात मानी, भाजपा की एक भी बात मानी, बिहार में अगर कोई प्रोजेक्ट दिया तो आरजेडी कांग्रेस से समर्थन तोड़ देगा, सरकार गिर जायेगी, ऐसे डराते थे.”
राजद ने कांग्रेस, VIP और वामदल को लटकाया
पीएम मोदी ने बेगूसराय में कहा कि राजद ने बिहार में कांग्रेस, VIP और वामदल को लटकाया, अटकाया और भटकाया. लालू परिवार को तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज भी ये लोग बिहार में अपराध का दौर लाना चाहते हैं. इनके कारण ही बिहार विकास से दूर रहा. बिहार के लोग वर्षों तक बिजली, अस्पताल और सड़क की सुविधा से वंचित रहे. राजद के लोग बिहार में अराजकता फैलाना चाहते हैं.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एक जीबी डेटा एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होगा
पीएम मोदी ने आगे कहा, “यह एनडीए की सरकार है, जिसने बिहार के गांवों में इंटरनेट पहुंचाया है और हमारी सरकार है, जिसने इंटरनेट का डेटा इतना सस्ता कर दिया है कि दुनिया के बडे-बड़े देशों में आज भी एक जीबी डेटा 100-150 रुपये में आता है, लेकिन भारत में आपके इस चायवाले ने पक्का कर दिया है कि एक जीबी डेटा एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होगा. इस सस्ते डेटा से सबसे ज्यादा फायदा बिहार के मेरे नौजवानों ने उठाया है, यह जो रिल्स पर रिल्स बन रहा है, सारी क्रियेटिविटी दिख रही है, उसमें भाजपा और एनडीए की नीतियों का बहुत बड़ा योगदान है. बिहार के बहुत सारे युवा इंटरनेट से अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें: बाहर से आये लोगों को छठ के बाद रोकने के लिए BJP ने बनाया मास्टर प्लान, कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे यह काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










