Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले तोहफों की बौछार, मार्च से जून तक मिली 85000 करोड़ की योजनाएं, पटना पर खास फोकस

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jun 2025 6:09 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश और पीएम मोदी (File)

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार ने योजनाओं की बौछार कर दी है. फरवरी से जून तक पीएम मोदी ने बिहार को 54400 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी है. सीएम नीतीश कुमार ने भी करीब 26 कार्यक्रमों में हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. पटना को विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं से संवारने पर जोर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: केंद्र और बिहार सरकार चुनावी साल में बिहार पर तोहफों की बरसात कर रही है. यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी फरवरी से जून तक 4 बार बिहार आ चुके हैं और पांच कार्यक्रमों में शिरकत कर 54400 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात बिहार को दे चुके हैं. इसमें पीएम का 29 और 30 मई का कार्यक्रम भी शामिल है. इसी तरह सीएम नीतीश कुमार ने फरवरी से जून में अब तक करीब 26 ऐसे कार्यक्रम किए, जिसमें करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन या लोकार्पण किया गया है.

पटना को चमकाने पर सबसे ज्यादा ध्यान

आधा दर्जन से अधिक ऐसी योजनाएं शामिल हैं, जिसे राजधानी पटना को चमकाने में उपयोग की गई हैं. इसमें सड़क से जुड़ी योजनाओं की संख्या अधिक है. पटना को खासतौर से मिली सौगातों में जेपी गंगा पथ के अंतिम चरण कंगन घाट से दीदारगंज तक का उद्घाटन हुआ. यह प्रोजेक्ट 3831 करोड़ रुपये का है.

  • पटना के अशोकराज पथ पर करगिल चौक से साइंस कॉलेज तक 422 करोड़ रुपये की लगात से बना डबल डेकर फ्लाइओवर तैयार हो गया है. यह देश में अपनी तरह का पहला डबल डेकर फ्लाइओवर है.
  • मीठापुर-महुली ऐलिवेटेड रोड, 1105 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्रोजेक्ट पटना में मीठापुर (भूपतिपुर) से शुरू होकर महुली (पुनपुन के पास) तक जाता है. इसकी लंबाई 8.7 किमी है.
  • पटना में जीपीओ गोलंबर के पास 66.81 करोड़ रुपये की लागत से बने मल्टी मॉडल हब और 84.83 करोड़ रुपये अंडरग्राउंड सब-वे का उद्घाटन.
  • पटना स्थित जेपी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन. इसकी लागत 1200 करोड़ रुपये है और पीएम ने किया था उद्घाटन.
  • 7166 करोड़ रुपये के ड्रेनेज समेत अन्य जलापूर्ति योजनाओं और भवन संरचनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया.
  • पटना में नमामी गंगे परियोजना के तहत पांच एसटीपी प्लांट का उद्घाटन. इसका पीएम ने उदघाटन किया है.
  • पीएमसीएच के 1117 बेड के नए भवन के एक हिस्से का उद्घाटन किया. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 5540 करोड़ रुपये है.
  • तिब्बी कॉलेज के नए भवन का शिलान्यास और कार्यारंभ किया गया है.
  • कच्ची दरगाह से विदुपुर तक गंगा पर छह लेन का पुल सह सड़क का उद्घाटन. योजना की लागत 4 हजार 988 करोड़ रुपये है.

करीब 85 हजार करोड़ की योजना मिली

इस वर्ष सिर्फ मार्च से जून में अब तक डबल इंजन की सरकार के स्तर से कुल योजना राशि का आंकलन करे तो यह 84454 करोड़ रुपये से अधिक यानी करीब 85000 करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल हैं. इसमें कई योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, कुछ नई योजनाएं शुरू की गई है, वहीं कुछ का शिलान्यास किया गया है, जो आने वाले कुछ महीनों या वर्षों में पूरी होगी.

85000 करोड़ रुपये की योजनाओं में बड़ी संख्या सड़कों या पुलों से जुड़ी योजनाओं की हैं. इस राशि में सर्वाधिक राशि प्रधानमंत्री की 30 मई को बिक्रमगंज के दौरे में दी गई 48500 करोड़ रुपये और 20 जून को सीवान में 5900 करोड़ रुपये के योजनाओं की सौगात शामिल है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के लिए पिछले कुछ महीनों में किये गए काम

  • 5 मार्च को पीएम (ग्रामीण) आवास योजना के 3 लाख लाभुकों के खातों में सीएम ने 1200 करोड़ रुपये ट्रांसफर
  • 12 मई को सीएम ने 12 हजार 105 किमी लंबी 6 हजार 938 सड़कों की मरम्मति कार्य का शुभारंभ किया. 8 हजार 716 करोड़ रुपये इसकी लागत है.
  • 13 मई को बेगूसराय में 200 करोड़ रुपये से अधिक की 48 योजनाओं का शिलान्यास सीएम ने किया.
  • 19 मई को आरा में 144 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया.
  • 20 मई को सीएम ने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये की 1327 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया.
  • 9 जून को सीएम बख्तियारपुर के लखनपुरा के पास घनसुरपुर से देदौर घाट तक गंगा के बहाव को वापस लाने की 342 करोड़ रुपये की योजना तैयार की.
  • 13 जून को मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 271 करोड़ रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जारी किया.

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव से मिलने के बाद सबसे बड़ा निर्णय लेंगे तेज प्रताप, क्या सपा से लड़ेंगे चुनाव?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन