ePaper

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले एक और पार्टी की NDA में एंट्री, मांगी 29 सीटें

Updated at : 12 Sep 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब एक और पार्टी की एंट्री हो गई है. दरअसल, यह पार्टी उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी है यह पार्टी उत्तर प्रदेश में तो NDA में है. लेकिन बिहार में यह अभी किसी गठबंधन में नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है. लेकिन नेता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गए है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को पटना पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी की तरफ से आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. राजभर ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पिछले बीस वर्षों से बिहार में सक्रिय रही है और हर चुनावमें भाग लेती रही है. 

सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द होगा फैसला: राजभर 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार सुभासपा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने बताया कि बिहार बीजेपी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत लगभग 70 प्रतिशत तक हो चुकी है और सीटों के बंटवारे पर जल्द ही अंतिम निर्णय होगा. 

यूपी की तरह बिहार के गरिबों को भी मिलेगी मुफ्त जमीन: राजभर

राजभर ने आगे कहा कि उनकी राजनीति हमेशा वंचितों, शोषितों और गरीबों के हितों पर केंद्रित रही है. राजभर ने कहा कि जिस तरह यूपी में गरीब परिवारों को पांच डिसमिल जमीन दी जाती है ताकि वे अपना घर बना सकें, उसी तरह बिहार में भी यह योजना लागू करने की तैयारी है. शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर राजभर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा गरीबों को मुफ्त शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की बात करते थे. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 29 सीटों की है मांग: ओम प्रकाश राजभर

सीटों के बंटवारे को लेकर राजभर ने बताया कि पार्टी ने फिलहाल 29 विधानसभा सीटों की सूची एनडीए को सौंपी है. हालांकि, पहले सुभासपा 156 सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन इस बार गठबंधन धर्म निभाते हुए वह 29 सीटों में से चयनित सीटों पर अपनी दावेदारी करेगी. 

इसे भी पढ़ें: बिहार को सितंबर में मिलने वाली है 3 बड़ी खुशखबरी, जानें किन लोगों का मिलेगा इसका फायदा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन