Bankipur By Election Result: बांकीपुर में 31 साल का भाजपा का गढ़ टूटने की कगार पर, 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर
Bankipur By Election Result: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर लगातार मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं. 31 में से 27 राउंड की गिनती पूरी होने तक वह भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
Bankipur By Election Result: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा का 31 साल पुराना मजबूत गढ़ कमजोर पड़ता दिख रहा है. जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर पहले राउंड से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. 31 में से 27 राउंड की गिनती पूरी होने तक वह भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
मतगणना शुरू होने के बाद से ही प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली थी. बीच में सिर्फ एक राउंड ऐसा रहा, जिसमें भाजपा को जन सुराज से 17 वोट ज्यादा मिले. इसके बावजूद कुल वोटों में प्रशांत किशोर लगातार आगे रहे और हर राउंड के साथ अपनी बढ़त मजबूत करते गए. अब तक के रुझानों में वह जीत के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं.
नितिन नवीन ने सीट बचाने के लिए लगाया पूरा जोर
बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही है. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई बार पटना का दौरा किया और लोगों से कहा कि बांकीपुर उनका घर है. पार्टी ने इस सीट को बचाने के लिए सांसदों, विधायकों और संगठन के नेताओं को मैदान में उतार दिया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सभी भाजपा विधायकों को बांकीपुर में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी थी.
इस उपचुनाव में भाजपा का उम्मीदवार चयन भी चर्चा का विषय बना. पहले अभिषेक बंटी ने नामांकन दाखिल किया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ चुनाव प्रचार भी किया. बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद भाजपा ने जल्दबाजी में नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया और उन्हें चुनाव मैदान में उतारा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
भाजपा की रणनीति पर भारी पड़ते दिखे पीके
भाजपा ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया. इसके बावजूद मतगणना के रुझानों में प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. इससे साफ है कि इस बार जन सुराज ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी है.
बांकीपुर सीट पर भाजपा पिछले तीन दशक से लगातार जीत दर्ज करती रही है. नितिन नवीन ने 2010 में करीब 72 प्रतिशत, 2015 में लगभग 60 प्रतिशत, 2020 में करीब 59 प्रतिशत और 2025 में लगभग 63 प्रतिशत वोट हासिल किए थे. इसी रिकॉर्ड के आधार पर भाजपा को इस बार भी आसान जीत की उम्मीद थी, लेकिन मौजूदा रुझान पहले के मुकाबले बिल्कुल अलग तस्वीर दिखा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










