ePaper

Bihar Election 2020 : अब चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका! LJP के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Updated at : 15 Oct 2020 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : अब चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका! LJP के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

Bihar Election 2020 : मंजीत कुमार वर्मा ने लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष का पद और प्राथमिक सदस्यता दोनों से त्यागपत्र देने की घोषणा की. शहर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मंजीत वर्मा ने बताया कि वे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के दल की सदस्यता ले ली है

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : मंजीत कुमार वर्मा ने लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष का पद और प्राथमिक सदस्यता दोनों से त्यागपत्र देने की घोषणा की. शहर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मंजीत वर्मा ने बताया कि वे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के दल की सदस्यता ले ली है और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नरकटियागंज से मुझे सिंबल देकर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है.

Also Read: Bihar Election 2020 : चुनाव से पहले JDU के खिलाफ क्यों हुई लोजपा, चिराग ने खोला राज

इसके लिए रालोसपा के नेतृत्व का आभारी हूं. वहीं रालोसपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सोनी, प्रखंड अध्यक्ष हरे राम शर्मा, अजय वर्मा, सुनील कुमार, साहैब साह, सुरेंद्र ठाकुर, ई-कुंदन कुमार, रामचन्द्र शर्मा, वृजकिशोर शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रामाकांत आदिवासी, शेख रेयाज, उमेश शर्मा के नाम शामिल हैं. इनमें लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी थे, जिन्होंने लोजपा से त्यागपत्र देते हुए रालोसपा का सदस्यता ग्रहण किया.

Also Read: Bihar Election 2020, LIVE News Update:
भाजपा ने तीन पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला, अब तक कुल 12 नेता निष्कासित

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन