पटना: गुगल पर डॉक्टर का नंबर खोजा, APK फाइल डाउनलोड करते ही कारोबारी के खाते से 19.76 लाख रुपये उड़ाए

Author Nitish kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Patna cyber fraud : पटना के एक कारोबारी गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजते हुए साइबर ठगी का शिकार हो गए. एक फर्जी APK फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके तीन बैंक खातों से 19.76 लाख रुपये निकाल लिए गए. जानिए इस मामले से कैसे बचा जा सकता है.

विज्ञापन

Patna cyber fraud : पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बी एरिया निवासी एक कारोबारी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने गूगल पर डॉक्टर का फर्जी नंबर अपलोड कर उन्हें झांसे में लिया और एपीके (APK) फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल हैक कर लिया. इसके बाद उनके तीन बैंक खातों से कुल 19.76 लाख रुपये की निकासी कर ली गई. मामले में पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

गूगल से डॉक्टर का नंबर खोजने के दौरान फंसे

पीड़ित कारोबारी राजेश कुमार, जो मूल रूप से मध्यप्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनकी मां के कंधे में दर्द की समस्या थी. इलाज के लिए उन्होंने गूगल पर डॉ. आरएन सिंह का मोबाइल नंबर खोजा. हालांकि, उन्हें जो नंबर मिला वह कथित रूप से साइबर ठगों द्वारा फर्जी तरीके से अपलोड किया गया था.

कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने पांच रुपये ऑनलाइन जमा करने की बात कही और एक लिंक के जरिए एपीके फाइल भेज दी.

APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हुआ हैक

राजेश कुमार ने बताए गए तरीके से पांच रुपये का भुगतान किया. इसके बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया. साइबर अपराधियों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर उनके तीन बैंक खातों से लगातार रुपये निकालने शुरू कर दिए.

मां के इलाज में व्यस्त रहे, 18 बार में निकाले रुपये

राजेश कुमार अपनी मां को इलाज के लिए कंकड़बाग स्थित डॉ. आरएन सिंह के क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. मां के इलाज में व्यस्त रहने के कारण उन्हें खाते से हो रही निकासी की जानकारी नहीं मिल सकी.

इस दौरान साइबर अपराधियों ने 18 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 19.76 लाख रुपये निकाल लिए.

साइबर थाना में दर्ज कराया मामला

राजेश कुमार इलेक्ट्रिक उपकरण फैब्रिकेशन का कारोबार करते हैं. ठगी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पटना साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन