Live Updates

Bihar Election 2020, LIVE News Update: तेजस्वी यादव का NDA पर हमला, ट्विटर पर सीएम नीतीश से सवाल- का किये हो?

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election 2020, LIVE News Update: कोरोना काल में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के मतदान से पहले चुनावी प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है. नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है. बिहार चुनाव 2020 से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिए prabhatkhabar.com पर

विज्ञापन

17 को नीतीश कुमार की चार जनसभाएं

सीएम नीतीश कुमार 17 अक्टूबर को रोहतास और औरंगाबाद जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल चार जनसभाएं करेंगे. इस दौरान कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग सहित तमाम गाइडलाइन के पालन करने की अपील की गयी है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खां ने इसकी जानकारी दी. 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का औरंगाबाद और रोहतास जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में निश्चय संवाद कार्यक्रम है.

jinnah जिन्ना के सहारे समाज को बांटने की फिराक में है कांग्रेस

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा है कि जिन्ना को आदर्श मानने वाले व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनके मन में गांधी नहीं बल्कि जिन्ना वास करता है. जाले विधानसभा से जिस शख्स को इन्होंने अपना प्रत्याशी बनाया है, उसी शख्स ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जिन्ना की तस्वीर हटाने पर खूब बवाल मचाया था.

इस तरह के व्यक्ति को टिकट देना न सिर्फ कार्यकर्ताओं बल्कि जनता का भी अपमान है. उन्होंने कहा कि एक जिन्ना प्रेमी को टिकट देना वास्तव में बिहार चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश है.

‘जिन्ना प्रेमी को टिकट दिए हो, जनता पूछ रही है ई का किए हो’, Congress Candidate List पर बीजेपी ने साधा निशाना, बढ़ा वबाल

जब राजद ने सरकार से पूछा ‘का किये हो?’

ट्विटर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला

राजद के ट्विटर हैंडल से लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया जा रहा है. एक बार फिर राजद ने बिहार की जनता से सीएम नीतीश कुमार को नहीं चुनने की अपील की है.

डबल इंजन की सरकार से सवाल

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नवल किशोर ने बिहार की डबल इंजन सरकार से कई सवाल किए हैं. विकास के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरा है.

एनएच-80 की जर्जर हालत की सुध नहीं

तेजस्वी यादव ने कहलगांव में एनएच-80 के जर्जर हालत पर सवाल किया. उन्होंने कहा एनएच-80 पांच साल से जर्जर हालत में है. भारी गाड़ियों के कारण एनएच-80 की स्थिति खराब हो गई है. भागलपुर से लेकर मिर्जा चौकी तक एनएच-80 की सुध ना तो बिहार सरकार ने ली और ना ही केंद्र सरकार ने.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola