ePaper

भाजपा का बंगाल के लिए खास 3C प्लान, लालू की तरह ममता को घेरने की तैयारी

Updated at : 02 Mar 2026 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का बंगाल के लिए खास 3C प्लान, लालू की तरह ममता को घेरने की तैयारी

Bengal News: भाजपा अपने 3C प्लान को वोटरों तक पहुंचाने के लिए सौ महारथी को मैदान में उतारा है. नेताओं की एक पूरी फौज प. बंगाल में लगातार सभाएं-रैलियां आयोजित कर जनता को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन

Bengal News: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को सत्ता से हटाने का पूरा प्लान भाजपा ने तैयार कर लिया है. भाजपा ने इसके लिए खास तौर पर 3C प्लान बनाया है. 3C प्लान के तहत भाजपा क्राइम, करप्शन और कंपनी पर पूरा फोकस करेगी. अपराध, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर ही भाजपा ने बिहार में लालू-राबड़ी की 15 साल पुरानी सरकार हटाने में सफल रही थी. भाजपा अब यही प्लान बंगाल में सफल करने का प्रयास कर रही है. पार्टी अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत इन्हीं 3C प्लान के तहत की है. पार्टी ने टीएमसी सरकार में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और बंगाल में हो रहे अपराध को मुख्य मुद्दा बनाया है. पार्टी ने लोगों से ‘कट मनी’ से मुक्ति दिलाने, 15 साल के कुशासन से मुक्ति दिलाने और सत्ता में आने पर औद्योगिक विकास का वादा किया है.

ग्रामीण और शहरी इलाकों में अलग-अलग रणनीति

भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग चुनावी रणनीति पर काम कर रही है. वह शहरी इलाकों में लोगों को बता रही है कि बंगाल अब रहने लायक नहीं रहा है. यहां कुछ भी नहीं बचा है. ममता बनर्जी के सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में नया निवेश आना बंद हो गया, जिससे पश्चिम बंगाल में रोजगार का निर्माण नहीं हुआ. भाजपा का वादा है कि उसके सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में गुजरात-महाराष्ट्र की तर्ज पर औद्योगिक विकास किया जाएगा. इसके अलावा शहरी वोटरों को कोलकाता के सांस्कृतिक गौरव की वापसी की बातों से भी आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है.

केंद्र की योजनाओं की दी जा रही जानकारी

ग्रामीण इलाकों में पार्टी केंद्र सरकार की उन योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे, जिन्हें ममता ने बंगाल में लागू नहीं होने दिया है. भाजपा लोगों को बतायेगी कि इन योजनाओं के लागू नहीं होने से बंगाल के लोगों को कितनी क्षति हुई है. इसके साथ ही मतदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली पालन को बढ़ावा देने और नारियल-जूट के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जा रही है. पार्टी ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सहारे लोगों को स्वरोजगार पाने में हुई मदद के बारे में जानकारी दे रही है. ग्रामीण मतदाताओं से पार्टी यह वादा कर रही है कि उसके सत्ता में आने पर किसानों, मछली पालकों को विकास के पर्याप्त अवसर दिए जाएंगे.

घुसपैठ का मुद्दा अहम

इस पूरे चुनाव में भाजपा घुसपैठ का मुद्दा पूरे जोर शोर से उठा रही है. भाजपा यह बताने की कोशिश कर रही है कि बंगालियों का संसाधन बांग्लादेशी को मिल रहा है. प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व तक सभी इस बात पर लोगों को लामबंद कर रहे हैं. लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि कई समस्याएं घुसपैठियों के कारण हैं और इनके बाहर चले जाने से प. बंगाल में हिंसा का माहौल भी खत्म होगा. लोगों को रोजगार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. एसआईआर के बाद यह मुद्दा और ज्यादा गंभीर हो गया है. पार्टी इस मुद्दे को पूरे देश की सुरक्षा के साथ जोड़ते हुए मजबूती से लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कट मनी वाली सरकार

भाजपा नेता ‘भेंदु अधिकारी, राजीव सिन्हा और सौमिक भट्टाचार्य ने ममता सरकार को कट मनी सरकार की संज्ञा दे रहे हैं. इन नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के सत्ता में आने के बाद लोगों को अपने हर छोटे-बड़े काम के लिए कट मनी देना अनिवार्य हो गया है. बिना कट मनी के लोगों का कोई काम नहीं हो रहा है. पार्टी ने वादा किया कि उसके सत्ता में आने के बाद यह ‘कट मनी कल्चर’ समाप्त कर दिया जाएगा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इन बातों को वोटरों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने पार्टी के सौ महारथी को मैदान में उतारा है. नेताओं की एक पूरी फौज प. बंगाल में लगातार सभाएं-रैलियां आयोजित कर जनता को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी.

Also Read: क्रिकेटर रिचा घोष को साबित करनी होगी नागरिकता, ‘अंडर एडजुडिकेशन’ वोटरों में आया वर्ल्ड कप विनर का नाम

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola