Bokaro News : धूमधाम से मना बैसाखी पर्व

Bokaro News : गुरुद्वारा सेक्टर-02 सी में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया.
गुरुद्वारा सेक्टर-02 सी में मंगलवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया. श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे. गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख माथा टेका और आशीर्वाद लिया. जीजीपीएस के विद्यार्थियों व रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया. कहा कि सिख का कर्ज है कि वे गुरु के बताये मार्ग पर चलें. दीन-दुखियों की सेवा करें.
बतायी पर्व की महत्ता
गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरमेल सिंह ने बताया कि वर्ष 1699 में इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. यह दिन सिखों के नववर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है. श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया. वहीं, जेसीआइ बोकारो जज्बा की ओर से गुरुद्वारा प्रांगण में शिविर लगा कर श्रद्धालुओं के बीच शरबत और गुरुद्वारा परिवार ने चना व हलवा का वितरण किया. लंगर में सेवा देने धनबाद सांसद ढुलू महतो के पुत्र प्रशांत कुमार समेत कई लोग पहुंचे. मौके पर जीजीपीएस के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, गुरुद्वारा सेक्टर-2 सी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, तरसेम सिंह, इकबाल सिंह, यशपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम सिंह, जीति कौर, कुलवंत कौर, गुरमीत कौर, सोनू कौर, अमरजीत कौर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




