Bokaro News : बाबा साहेब सामाजिक न्याय के प्रतीक : एमडी

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 15 Apr 2026 12:53 AM

विज्ञापन

Bokaro News : ललपनिया के आंबेडकर चौक पर मनी जयंती

विज्ञापन

Bokaro News : ललपनिया/महुआटांड़. ललपनिया स्थित आंबेडकर चौक पर मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती टीटीपीएस प्रबंधन द्वारा समारोहपूर्वक मनायी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि टीवीएनएल के एमडी सह टीटीपीएस के जीएम सह अभियंता प्रमुख अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. बच्चों ने देशभक्ति और सामाजिक समरसता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में एमडी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महान प्रतीक थे. उनका जीवन हमें शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम को टीटीपीएस के इएसइ धर्मेंद्र कुमार, धीरेंद्र प्रसाद, प्रदीप डुंगडुंग, राजीव कुमार, डीडीपी राकेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर इइइ सुरेश राम, विजय चौधरी, पीओ शिव मिश्रा, यूनियन नेता बबुली सोरेन, ललपनिया ओपी प्रभारी जयप्रकाश एक्का, सीआईएसएफ के पिंटू कुमार, जग्गा राम, अशोक महतो, अनिल यादव, उमेश सिंह, संतोष कुमार, ईश्वर राम, राजेंद्र राम, सुखराम बेसरा, आरडी साहू आदि शामिल थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola