बाल विवाह की रोकथाम करने के लिए जागरूकता अभियान प्रारंभ

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पोठिया प्रखंड के सभी पंचायतों में बाल विवाह पर रोक लगाने तथा विद्यालय से बाहर हो रहे बच्चों की संख्या को न्यूनतम करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है

विज्ञापन

किशनगंज. पोठिया प्रखंड के सभी पंचायतों में बाल विवाह पर रोक लगाने तथा विद्यालय से बाहर हो रहे बच्चों की संख्या को न्यूनतम करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है. चिन्हित विद्यालयों एवं पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम चाइल्डलाइन एवं जन निर्माण केंद्र की ओर से आयोजित की जा रही है. उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, श्रम विभाग की योजना जिसके तहत दो बेटियों के विवाह हेतु ₹50,000 का अनुदान, आगे की पढ़ाई के लिए कौशल विकास योजना, बेरोजगारी भत्ता जैसे कई सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बेटियां न्यूनतम 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी रहें और युवावस्था में रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें. उसके पश्चात ही वे विवाह का निर्णय लें. इसके अतिरिक्त, कम उम्र में विवाह करने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, कुपोषण एवं जन्म से होने वाली विकलांगता के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि समुदाय में बाल विवाह के दुष्परिणामों की समझ विकसित हो और समय पर उनकी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके. इस अवसर पर संबंधित पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चाइल्डलाइन एवं जन निर्माण केंद्र की टीम तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन