Yamaha Aerox 155 vs Hero Xoom 160: स्पोर्टी लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस के लिए कौन-सा स्कूटर है बेस्ट?

Yamaha Aerox 155 vs Hero Xoom 160 (Pic: Yamaha & Hero)
स्पोर्टी लुक वाले स्कूटरों की बढ़ती मांग के बीच Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 बाजार में धूम मचा रहे हैं. यदि आप भी इन दोनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए ही है.
देश के युवाओं के बीच स्पोर्टी लुक वाले स्कूटरों का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. चॉइस के हिसाब से कंपनियां भी एक से बढ़कर एक धांसू डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाले स्कूटर्स मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. यदि आपने भी स्पोर्टी पेट्रोल स्कूटर लेने का प्लान किया है और आपके दिमाग में Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 को लेकर कंफ्यूजन है, तो यह खबर आपके लिए ही है. इस आर्टिकल में हम दोनों स्कूटरों के बीच तुलना करेंगे और जानेंगे, किसे खरीदना फायदे का सौदा रहेगा. इसमें प्राइस, फीचर्स, इंजन और परफॉर्मेंस पर नजर डालेंगे. आइए जानते हैं.
Yamaha Aerox 155 vs Hero Xoom 160: कीमत
कोई भी गाड़ी लेने से पहले ग्राहक सबसे पहले उसकी कीमत के बारे में जानना चाहता है, ताकि उसके हिसाब से बजट बनाया जा सके है. ऐसे में हम आपको बता देते हैं कि Yamaha Aerox 155 की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,43,500 रुपए है. वहीं, हीरो मोटोकॉर्प की Hero Xoom 160 की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 1,43,498 रुपए है. दोनों स्कूटरों के बीच में सिर्फ 2 रुपये का अंतर है. इसका मतलब है कि बजट को लेकर ज्यादा कंफ्यूज आपको नहीं होना पड़ेगा.
Yamaha Aerox 155 vs Hero Xoom 160: इंजन और परफॉर्मेंस
यामाहा एरोक्स 155 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, SOHC इंजन मिलता है. यह इंजन 8000 rpm पर 15.05 ps की ताकत और 6500 rpm पर 13.9 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसके अलावा इसमें आपको फ्यूल इंजेक्शन, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, वी-बेल्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और E20 पेट्रोल सपोर्ट मिलता है.
वहीं, हीरो जूम 160 में कंपनी की ओर से 156cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व, सिंगल सिलेंडर, SOHC इंजन ऑफर किया जाता है. यह इंजन 8000 rpm पर 14.6 ps की ताकत और 6250 rpm पर 14 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसकें अलावा इस स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है.
Yamaha Aerox 155 vs Hero Xoom 160: मॉडर्न फीचर्स
Yamaha Aerox 155 में कॉल/SMS/ई-मेल अलर्ट, ऐप कनेक्टिविटी स्टेट्स, फोन बैटरी लेवल स्टेट्स, फ्यूल कंजप्शन ट्रैकर, मेंटेनेंस रिकमंडेशन, लास्ट पार्किंग लोकेशन, माल-फंक्शन नोटीफिकेशन, Revs डैशबोर्ड, रैंकिंग, एकस्टर्नल फ्यूल लीड, 24.5 लीटर अंडर सीट-स्टोरेज और पावर सॉकेट के साथ फ्रंट पॉकेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Hero Xoom 160 में कंपनी स्मार्ट की, लिक्विड कूल्ड-इंजन+i3S साइलेंट, डिजिटल स्पीडोमीटर, TBT नेविगेशन, 14 इंच बड़ा व्हील्स, ब्लॉक पैटर्न टायर्स, ट्विन रियर सस्पेंशन, डुअल चैंबर एलईडी हेडलैंप और लॉंगर विजर और टूरिंग बॉक्स जैसे फीचर्स ऑफर करती है.
Yamaha Aerox 155 vs Hero Xoom 160: सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के तौर पर यामाहा एरोक्स में आपको सुपीरियर कंट्रोल के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), बड़े अलॉय व्हील्स, सुपर वाइड 143 mm टायर (रियर), मोटरसाइकिल ट्विन टायर शॉक एब्जॉर्बर, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ स्विच और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.
हीरो जूम 160 भी सेफ्टी के मामले में एरोक्स कम नहीं है. इसमें आपको सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), 14 इंच ब्लॉक पैटर्न टायर, फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम, साइड, स्टैंड इंजन कट ऑफ, लार्ज व्हील्स और बेहतर लाइटिंग के लिए एलईडी सेटअप मिलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










