लॉन्च से पहले Honda CB500 की प्री-बुकिंग शुरू, जानें 471cc इंजन वाली इस बाइक में क्या है खास

Updated:
विज्ञापन
Honda CB 500 (Photo: k2kmotovlogs/Instagram)

Honda CB 500 (Photo: k2kmotovlogs/Instagram)

Honda ने भारत में नई CB500 की बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इसे BigWing डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं. बाइक में 471cc पैरेलल-ट्विन इंजन, 5-इंच TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync और HSTC जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

अगर आप मिडिलवेट सेगमेंट में नई प्रीमियम बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Honda ने भारत में अपनी नई Honda CB500 की बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक अब कंपनी की ऑथराइज्ड BigWing डीलरशिप पर जाकर इस बाइक को बुक कर सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही बाइक की कीमत की घोषणा के साथ डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी.

लॉन्च से पहले शुरू हुई बुकिंग

Honda ने इसी महीने अपनी कई प्रीमियम बाइक्स के साथ CB500 को भी पेश किया था. अब इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है. इच्छुक ग्राहक देशभर की BigWing डीलरशिप पर जाकर बाइक रिजर्व कर सकते हैं. कंपनी ने फिलहाल बुकिंग अमाउंट तय नहीं किया है, इसलिए अलग-अलग डीलरशिप पर बुकिंग प्राइस अलग हो सकती है. लॉन्च डेट की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है. उम्मीद है कि अगले ऐलान में Honda इसकी कीमत और डिलीवरी शेड्यूल का खुलासा करेगी.

471cc ट्विन-सिलेंडर इंजन से मिलेगी स्मूद परफॉर्मेंस

Honda CB500 में कंपनी का भरोसेमंद 471cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 47hp की पावर और 43Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच का सपोर्ट मिलता है. यह बाइक सिर्फ ज्यादा पावर देने पर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की राइडिंग को आसान और स्मूद बनाने पर भी फोकस करती है. दुनियाभर में Honda का यह 500cc प्लेटफॉर्म अपनी रिफाइंड परफॉर्मेंस और भरोसेमंद राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है.

फीचर्स भी हैं दमदार

Honda CB500 में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Showa SFF-BP अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स, डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS, Honda Selectable Torque Control (HSTC), 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और Honda RoadSync स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल हैं. इन फीचर्स की मदद से बाइक बेहतर सेफ्टी, कंट्रोल और कनेक्टेड राइडिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करती है.

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Honda CB500 का मुकाबला Royal Enfield Interceptor 650, Kawasaki Z650 और Triumph Speed Twin 900 जैसी मिडिलवेट बाइक्स से होगा. हालांकि, Honda इस बाइक को सबसे ज्यादा पावर वाली मोटरसाइकिल के तौर पर नहीं, बल्कि बेहतर रिफाइनमेंट, आसान हैंडलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बैलेंस्ड ऑप्शन के रूप में पेश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Yezdi Adventure में अब मिलेगा ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स का ऑप्शन, Scrambler और Roadster भी नए रंगों में


विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola