Xiaomi, Redmi और Poco के स्मार्टफोन हुए इतने महंगे…

xiaomi redmi poco smartphones get costlier due to increase in gst rates शाओमी और उससे जुड़े ब्रांड्स— मी, रेडमी और पोको के हैंडसेट्स भारत में महंगे हो गए हैं. दरअसल, जीएसटी काउंसिल ने पिछले महीने मोबाइल फोन पर टैक्स की दर 12 से 18 प्रतिशत कर दी थी. मोबाइल फोन पर बढ़ा जीएसटी स्लैब एक अप्रैल से लागू हो गया है.
Xiaomi Redmi Poco Mobile Phones Price Hike: शाओमी और उससे जुड़े ब्रांड्स- मी, रेडमी और पोको के हैंडसेट्स भारत में महंगे हो गए हैं.
दरअसल, जीएसटी काउंसिल ने पिछले महीने मोबाइल फोन पर टैक्स की दर 12 से 18 प्रतिशत कर दी थी. मोबाइल फोन पर बढ़ा जीएसटी स्लैब एक अप्रैल से लागू हो गया है.
शाअेमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी कि भारत में कंपनी के फोन की कीमत तत्काल प्रभाव से बढ़ा दी गई है.
जैन के ट्वीट में जानकारी दी गई है कि शाओमी अपने हार्डवेयर कंपोनेंट पर 5 प्रतिशत से अधिक का लाभ नहीं लेती ह��, लेकिन जीएसटी दर में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को भारत में अपने फोन की कीमत बढ़ानी पड़ी है.
फिलहाल शाओमी ने अपने स्मार्टफोन की बढ़ी हुई नयी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है. वैसे, बढ़ी हुई कीमत के साथ स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिये गए हैं. पोको एक्स2 जिसका 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल पहले 16,999 रुपये कीमत का था, अब 17,999 रुपये में लिस्टेड है.
वहीं, पोको एक्स2 के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 16,999 है, जबकि 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को अब भारत में 20,999 रुपये में बेचा जाएगा.
वहीं, रेडमी के20 का 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट और रेडमी के20 प्रो का 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी 2,000 रुपये महंगा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










