WhatsApp Data Leak: वॉट्सऐप ने डेटा लीक की खबरों का किया खंडन, स्क्रीनशॉट निराधार

Updated:
विज्ञापन

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को लेकर दावा किया गया है कि करीब 50 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर लीक हो गये हैं. दावा ये भी किया जा रहा है कि उसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है. यह दावा साइबर न्यूज की ओर से किया जा रहा है.

विज्ञापन

व्हाट्सएप ने डेटा लीक की खबरों को खंडन किया है. प्रवक्ता ने कहा, साइबर न्यूज में जो दावा किया गया है, वह पूरी तरह से निराधार है. उन्होंने कहा, स्क्रीनशॉट फर्जी है. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि डेटा लीक का कोई भी सबूत नहीं है.

50 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर लीक होने का दावा

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को लेकर दावा किया गया है कि करीब 50 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर लीक हो गये हैं. दावा ये भी किया जा रहा है कि उसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है. यह दावा साइबर न्यूज की ओर से किया जा रहा है.

Also Read: Cyber Crime: फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर चुनाव पदाधिकारी को भेजा मैसेज, लगाया 1 लाख रुपये का चूना

हैकिंग फोरम में बिक्री के लिए 84 देशों के यूजर्स की निजी जानकारी

दावा किया जा रहा है कि हैकिंग फोरम में 84 देशों के वॉट्सऐप यूजर्स की निजी जानकारी बिक्री के लिए उपलब्ध है. डेटा बेचने वाले का दावा है कि अकेले अमेरिका के 32 मिलियन यूजर्स की जानकारी बिक्री के लिए मौजूद है.

Also Read: GoDaddy की सुरक्षा में लगी सेंध, 12 लाख यूजर्स का डेटा लीक, कंपनी ने किया ALERT

भारत सहित इन देशों के यूजर्स की निजी जानकारी खतरे में

जिन 84 देशों के वॉट्सऐप यूजर्स की निजी जानकारी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, उसमें भारत, रूस, इटली, मिस्त्र, इटली और यूके शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस देशों के यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है.

Also Read: WhatsApp से कौन कर चुका है आपको Block? कैसे आप करें किसी को ब्लॉक, जानें वॉट्सऐप Tips And Tricks के बारे में

अमेरिका डेटासेट इतने में बिक रहे

डेटा बेच रहे व्यक्ति का दावा है कि अमेरका डेटासेट 7 हजार डॉलर में उपलब्ध है. जबकि यूके का डेटासेट 2500 डॉलर में बिक रहे हैं. मालूम हो यह पहली बार नहीं है, जब डेटा लीक का आरोप लगा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola