ePaper

WhatsApp पर आ रहा यह धमाकेदार फीचर, यूज करने में आयेगा डबल मजा

Updated at : 28 Nov 2022 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp पर आ रहा यह धमाकेदार फीचर, यूज करने में आयेगा डबल मजा

WhatsApp हर कुछ समय में प्लैटफॉर्म पर नये फीचर्स लेकर आता रहता है. इन फीचर्स की वजह से आपका ऐप को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाता है. बता दें WhatsApp जल्द एक फीचर लेकर आने वाली है और इस फीचर की वजह से डेस्कटॉप यूजर्स को काफी सहूलियत होने वाली है.

विज्ञापन

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं. यह ऐप हमें चुटकियों में हमारे दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़े रहने में मदद करता है. इस ऐप का इस्तेमाल हम केवल अपने जान पहचान वालों से टेक्स्ट के जरिये ही नहीं बल्कि, ऑडियो कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़े रहने के लिए भी करते हैं. WhatsApp के ये फीचर्स हमारे ऐप को इस्तेमाल करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं और हमें काफी सहूलियत भी प्रदान करते हैं. बता दें आपके यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए WhatsApp जल्द प्लैटफॉर्म पर एक नया फीचर लेकर आने वाली है. इस फीचर की वजह से डेस्कटॉप यूजर्स का इस प्लैटफॉर्म को इस्तेमाल करने का अनुभव पूरी तरह से बदल जाएगा.

डेस्कटॉप यूजर्स को होगी सहूलियत

Meta के अंतर्गत आने वाली कंपनी WhatsApp प्लैटफॉर्म पर जल्द एक नयी फीचर लेकर आने वाली है. इस फीचर का फायदा WhatsApp डेस्कटॉप यूजर्स उठा सकेंगे. बता दें इस फीचर की मदद से आप डेस्कटॉप पर प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय ग्रुप चैट्स को म्यूट कर सकते हैं. इस फीचर के आने के बाद जब भी आप WhatsApp ओपन करेंगे आपके ग्रुप चैट के ऊपर म्यूट का शॉर्टकट दिखाई देगा. आप उस शॉर्टकट बटन पर क्लिक करके किसी भी ग्रुप को म्यूट कर सकते हैं.

स्मार्टफोन यूजर्स के पास भी मौजूद है सुविधा

WhatsaApp ने करीबन दो हफ्ते पहले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस फीचर को जारी किया था. यह फीचर उस समय काम आता है जब आप किसी भी ग्रुप से नोटिफिकेशन नहीं चाहते हैं. डेस्कटॉप यूजर्स के लिए इस फीचर की फिलहाल बीटा टेस्टिंग चल रही है. रिपोर्ट्स की माने तो इस फीचर की बीटा टेस्टिंग जल्द खत्म होगी और डेस्कटॉप यूजर्स को इसका सपोर्ट भी मिल जाएगा.

Android यूजर्स को जल्द मिलेगा यह फीचर

रिपोर्ट्स की माने तो WhatsApp फिलहाल अपने वॉइस स्टेटस फीचर पर काम कर रही है. इस फीचर के आने के बाद यूजर्स टेक्स्ट, फोटो, वीडियो के साथ-साथ ऑडियो स्टेटस या फिर वॉइस नोट्स भी अपने स्टेटस पर लगा सकेंगे. इस वॉइस नोट की लम्बाई 30 सेकंड से लेकर 40 सेकंड के बीच हो सकती है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola