ePaper

क्या आपको भी Twitter पर हो रही है दिक्कत ? जानें क्यों

Updated at : 06 Feb 2021 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
क्या आपको भी Twitter पर हो रही है दिक्कत ?  जानें क्यों

क्या आपका भी ट्विटर (Twitter) अकाउंट काम नहीं कर रहा है...यदि इसका जवाब हां है तो आइए हम आपको बताते हैं आखिर क्यों ऐसी दिक्कत आ रही है...Twitter down in india

विज्ञापन

क्या आपका भी ट्विटर (Twitter) अकाउंट काम नहीं कर रहा है…यदि इसका जवाब हां है तो आइए हम आपको बताते हैं आखिर क्यों ऐसी दिक्कत आ रही है…दरअसल भारत में शुक्रवार देर शाम से ट्विटर (Twitter) सर्वर डाउन होने की शिकायतें लोग कर रहे हैं.

कई यूजर्स को काफी दिक्कत आ रही है. मोबाइल, कम्प्यूटर और लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर ट्विटर का नया पेज ओपन नहीं हो रहा है, पेज को रिफ्रेश करने के साथ ही लॉगिन करने में लोगों को परेशानी आ रही है. डाउनडिडेक्टर की मानें तो, ज्यादातर ट्विटर यूजर्स को वेबसाइट पर समस्या आ रही है, जबकि कुछ Android app के साथ परेशानी झेल रहे हैं. iOS app के यूजर्स की ओर से ऐसी शिकायतें कम की जा रही है.

Also Read: Vivo X50, V19 स्मार्टफोन्स हुए 5000 रुपये सस्ते, यहां जानें नयी कीमत

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार iPhone पर लोगों को ट्विटर को लेकर कोई समस्या नहीं आ रही है, जबकि Android वर्जन में धीरे-धीरे लोड होने से लोग परेशान हैं. यह ज्यादा समय ले रहा है. यही समस्या डेस्कट पर भी नजर आ रही है. सर्वर डाउन होने से परेशान यूजर्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. ट्विटर सर्वर डाउन होने से जुड़े मीम्स भी खूब शेयर यूजर कर रहे हैं.

यूजर को ऐसी समस्या देर शाम से हो रही है. आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब ट्विटर सर्वर डाउन हुआ है. 28 अक्टूबर को यानी पिछले साल भी ट्विटर का सर्वर डाउन हुआ था, जिसके कारण यूजर्स को काफी दिक्कत हुई थी. उस वक्त मलेशिया और इंडोनेशिया सहित एशिया के कई देशों में ट्विटर यूजर्स को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा था.

यदि आपको याद हो तो इससे पहले 16 अक्टूबर को भी इसी तरह की दिक्कत ट्विटर यूजर को हुई थी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola