आपके सोने का वीडियो दिला सकता है 4 लाख रुपये, लोग ऐसे हो रहे मालामाल

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Mar 2020 3:52 PM

विज्ञापन

Twitch Sleep Live Streaming: सोने के बदले पैसे कमाने के बारे में आपने शायद पहले सोचा भी न हो. लेकिन अगर आप एक ही रात में सिर्फ सोकर लाखों रुपये कमाना चाहते हैं, तो हम आपको इसका रास्ता बताते हैं.

विज्ञापन

Twitch Sleep Live Streaming: आमतौर पर लोग आलस और नींद छोड़कर पैसे कमाते हैं. लेकिन अगर हम आप से कहें कि आप सोये-सोये भी ढेरों पैसे कमा सकते हैं, तो आप क्या कहेंगे?

जी हां, सोने के बदले पैसे कमाने के बारे में आपने शायद पहले सोचा भी न हो. लेकिन अगर आप एक ही रात में सिर्फ सोकर लाखों रुपये कमाना चाहते हैं, तो हम आपको इसका रास्ता बताते हैं.

रातभर में हजारों डॉलर की कमाई

टेक वेबसाइट वायर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कॉमर्स साइट अमेजन की पॉपुलर स्ट्रीमिंग वेबसाइट ट्विच (Twitch) अपने यूजर्स को सोने के बदले पैसे दे रही है. रातभर में लोगों को हजारों डॉलर की कमाई का मौका मिल रहा है. ट्विच के यूजर्स को सोते समय अपनी खुद की लाइव स्ट्रीमिंग करनी होती है.

सोते समय लाइव स्ट्रीमिंग

यूजर्स को सोने से पहले वेबकैम को अपने बेड की तरफ मोड़ना होता है, जिससे सोते समय उनकी रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग बढ़िया से हो पाये. फिर इन यूजर्स के फॉलोअर्स उन्हें ऑनलाइन डोनेशन (पैसे) भेजते हैं. वायर्ड पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एक शख्स ने सोते हुए लाइव स्ट्रीम के जरिये एक ही रात में 5,600 डॉलर (लगभग 4,14,000 रुपये) कमा लिये.

सोने के अलावा इन चीजों से भी मिलते हैं पैसे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विच अमेजन की स्ट्रीमिंग वेबसाइट है. दुनियाभर में इसके 1.5 करोड़ डेली यूजर हैं. इस वेबसाइट पर लोग सोने के साथ कोई भी अन्य काम करते हुए खुद की लाइव स्ट्रीमिंग करने की इजाजत है. यूजर इस वेबसाइट पर आर्ट्स, म्यूजिक और गेमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं और अपना टैलेंट दिखाते हैं. पैसे कमाने के लिए यूजर्स के पास बहुत सारे ऑप्शन होते हैं, जिनमें पेड सब्सक्रिप्शन, एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू और डोनेशन शामिल है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola