TVS Norton भारत में 2026 लॉन्च के लिए तैयार, कंपनी ने फाइनल की टाइमलाइन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Nov 2025 6:21 AM

विज्ञापन

टीवीएस नॉर्टन इंडिया लॉन्च की जानकारी

TVS Norton India Launch: टीवीएस मोटर 2026 जून-जुलाई में नॉर्टन ब्रांड भारत में लॉन्च करेगी. भारत-ब्रिटेन एफटीए से कंपनी को निर्यात में लाभ मिलेगा. शुरुआत सबसे पहले ब्रिटेन और यूरोप बाजार से होगी

विज्ञापन

TVS Norton India Launch: वैश्विक प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में टीवीएस मोटर कंपनी एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है. कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु ने पुष्टि की है कि समूह का ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड नॉर्टन 2026 की गर्मियों (जून-जुलाई) में भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा. नॉर्टन का यह नया चरण भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के संभावित लाभ के साथ भारतीय ऑटो उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पहले ब्रिटेन और यूरोप में शुरुआत

वेणु ने कहा कि नॉर्टन ब्रांड अगले वर्ष सबसे पहले मार्च-अप्रैल के दौरान ब्रिटेन और यूरोप में अपने नये संस्करण लॉन्च करेगा. उसके बाद क्रमशः भारत और अमेरिकी बाजार में इन मॉडलों की बिक्री शुरू होने की योजना है. टीवीएस मोटर द्वारा ब्रांड की मौजूदगी को पुनर्जीवित करने की दिशा में यह लॉन्च पॉलिसी एक अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.

ईआईसीएमए 2025 (EICMA) में चार नये मॉडल प्रदर्शित

मिलान में आयोजित वैश्विक ऑटो शो ईआईसीएमए 2025 में नॉर्टन ने चार नये मॉडल प्रदर्शित किये. इनमें पूरी तरह नये मैनक्स और एटलस रेंज शामिल हैं. चार-सिलेंडर यूनिट वाली मैनक्स श्रेणी का उत्पादन नॉर्टन के ब्रिटेन स्थित सोलिहुल संयंत्र में किया जाएगा, जबकि एटलस का निर्माण टीवीएस के तमिलनाडु स्थित होसुर संयंत्र में किया जाएगा. इससे भारत से निर्यात की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

TVS Norton India Launch: एफटीए से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता

वेणु के अनुसार भारत-ब्रिटेन एफटीए से नॉर्टन को महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इस समझौते से ब्रिटेन से चार-सिलेंडर इंजन भारत लाने में भी सुविधा होगी, जिससे उत्पाद पोर्टफोलियो और व्यापक हो सकेगा. टीवीएस ने अब तक इस ब्रांड को वापस उभारने के लिए लगभग 25 करोड़ पाउंड का निवेश किया है और आगे भी निवेश जारी रहेगा.

बिक्री लक्ष्य 20,000 यूनिट तक (TVS Norton India Launch)

कंपनी का अनुमान है कि निश्चित अवधि में 20,000 यूनिट की बिक्री हासिल की जा सकती है. यह संकेत देता है कि टीवीएस ब्रांड नॉर्टन को सिर्फ आइकॉनिक पहचान के तौर पर नहीं, बल्कि सक्रिय प्रीमियम सेगमेंट प्लेयर के रूप में पुनर्स्थापित करना चाहती है.

भारत में प्रीमियम बाइक स्पेस इस समय तेजी से विकसित हो रहा है, और नॉर्टन की वापसी इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को एक नये स्तर तक पहुंचा सकती है.

EICMA 2025 में पेश हुई Bullet 650! Royal Enfield का नया 650cc अवतार देख कर Fans दीवाने

Royal Enfield Hunter 350 Accessories Guide 2025: बनाएं हर राइड को स्टाइलिश और कम्फर्टेबल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola