ePaper

Toyota Car Recall: टोयोटा की इस कार में मिली बड़ी खामी, कंपनी ने किया रीकॉल

Updated at : 08 Dec 2022 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Toyota Car Recall: टोयोटा की इस कार में मिली बड़ी खामी, कंपनी ने किया रीकॉल

कंपनी ने कहा कि उसने अर्बन क्रूजर हाइराइडर मॉडल में अगली सीट पर लगे सीट बेल्ट की कुछ खामियां दूर करने के लिए इसकी कुछ इकाइयों को स्वेच्छा से वापस मंगाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser Hyryder Recall: वाहन कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, टीकेएम (Toyota Kirloskar Motor, TKM) ने अपनी हाल ही में पेश की गई मध्यम आकार की एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder SUV) की 994 इकाइयों को वापस मंगाया है.

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, टीकेएम (Toyota Kirloskar Motor, TKM) कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने अर्बन क्रूजर हाइराइडर मॉडल में अगली सीट पर लगे सीट बेल्ट की कुछ खामियां दूर करने के लिए इसकी कुछ इकाइयों को स्वेच्छा से वापस मंगाने का फैसला किया है.

Also Read: HyCross: लुक्स और फीचर्स में कितनी दमदार है नयी Toyota Innova

कंपनी का मानना है कि इस मॉडल की लगभग 994 इकाइयों में सीट बेल्ट की खामी हो सकती है. लिहाजा इन इकाइयों को वापस मंगाकर गड़बड़ी दूर की जाएगी.

बयान के मुताबिक, अब तक प्रभावित हिस्से के खराब होने की कोई सूचना नहीं मिली है. टीकेएम ने इस साल जुलाई में अर्बन क्रूजर हाइराइडर मॉडल को बाजार में उतारा था. (इनपुट : भाषा)

Also Read: Toyota Innova HyCross की लॉन्चिंग पर बोली कंपनी, Hybrid Vehicles पर हमने बढ़ाया फोकस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola