रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 से जावा 42 तक, शानदार माइलेज वाली 5 बजट क्रूजर बाइक्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Oct 2025 2:49 PM
शानदार माइलेज वाली 5 बजट क्रूजर बाइक्स / सांकेतिक तस्वीर
जानिए भारत में उपलब्ध 5 बजट क्रूजर बाइक्स (Cruiser Bikes) के बारे में जो देती हैं शानदार माइलेज और स्टाइलिश लुक. Bajaj Avenger से लेकर Jawa 42 तक
Affordable Cruiser Bikes in India Dhanteras Diwali 2025: स्टाइल और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बो – क्रूजर बाइक का मतलब सिर्फ भारी खर्च नहीं होता. अगर आप आरामदायक राइडिंग पोजिशन के साथ बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो भारत में कई विकल्प मौजूद हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और बजट का बेहतरीन संतुलन पेश करते हैं. यहां हम आपको बताते हैं 5 ऐसी क्रूजर बाइक्स के बारे में जो शानदार माइलेज देती हैं और जेब पर भारी नहीं पड़तीं.
बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160: सबसे किफायती विकल्प
- कीमत: ₹1.12 लाख (एक्स-शोरूम)
- इंजन: 160cc एयर-कूल्ड
- माइलेज: 47.2 km/l (ARAI) 13 लीटर टैंक के साथ यह बाइक कम खर्च में लंबी दूरी तय करने के लिए आदर्श है.
टीवीएस रोनिन 225: मॉडर्न टेक के साथ क्रूजर स्टाइल
- कीमत: ₹1.25 लाख
- इंजन: 225cc
- माइलेज: लगभग 42 km/l डिजिटल कंसोल और राइडिंग मोड्स के साथ यह बाइक स्टाइल और टेक का बेहतरीन मेल है.
रॉयल एनफील्ड मेटिओर 350: लंबी दूरी के लिए भरोसेमंद
- कीमत: ₹1.91 लाख
- इंजन: 349cc J-सीरीज़
- माइलेज: 41–42 km/l 15 लीटर टैंक और आरामदायक राइडिंग पोजिशन इसे लॉन्ग राइड्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं.
बजाज एवेंजर क्रूज 220: परफॉर्मेंस और बजट का संतुलन
- कीमत: ₹1.37 लाख
- इंजन: 220cc
- माइलेज: 40 km/l लो सीट हाइट और क्लासिक क्रूज़र लुक इसे डेली कम्यूट के लिए आदर्श बनाते हैं.
जावा 42: रेट्रो लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस
- कीमत: ₹1.59 लाख
- इंजन: 295cc लिक्विड-कूल्ड
- माइलेज: 33 km/l स्टाइल और पावर के शौकीनों के लिए यह बाइक परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देती है.
किसे चुनें?
अगर माइलेज आपकी प्राथमिकता है तो Bajaj Avenger Street 160 और Cruise 220 सबसे किफायती विकल्प हैं. वहीं, Meteor 350 और Ronin 225 मिड-साइज सेगमेंट में संतुलित विकल्प हैं. जावा 42 स्टाइल और पावर के लिए है, लेकिन माइलेज थोड़ा कम है.
Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: स्टाइल से लेकर सवारी तक, आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी परफेक्ट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










