Activa-Jupiter की जोड़ी ने मारी बाजी, मई 2026 में इन स्कूटर्स का रहा दबदबा, देखें टॉप 10 लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Honda Activa (Photo: honda2wheelersindia.com)

Scooter Sales May 2026: मई 2026 में देश में स्कूटरों की बिक्री अच्छी रही. पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों ने नए स्कूटर खरीदे. Honda Activa और TVS Jupiter सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर रहे. आइए नजर डालते हैं मई 2026 के टॉप-10 बेस्टसेलिंग स्कूटरों की लिस्ट पर.

विज्ञापन

इंडियन मार्केट में स्कूटरों की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. कॉलेज जाने वाले यंग जनरेशन से लेकर ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स, महिलाओं तक के लोगों के लिए स्कूटर एक बढ़िया ऑप्शन है. इसी बढ़ती मांग का असर मई 2026 की बिक्री के आंकड़ों में भी साफ दिखाई देता है. इस दौरान देशभर में 6.41 लाख से ज्यादा स्कूटर बिके, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले करीब 23% ज्यादा है. आइए जानते हैं मई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्कूटर कौन-से रहे.

Honda Activa और TVS Jupiter की बाजार में बादशाहत बरकरार

मई 2026 में भी Honda Activa ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर बनी. इस दौरान Activa की 2,28,955 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल मई 2025 में बिकी 1,90,713 यूनिट्स के मुकाबले करीब 20% ज्यादा हैं.

वहीं, TVS Jupiter ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है. मई 2026 में इसकी 1,24,767 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की 97,606 यूनिट्स के मुकाबले लगभग 28% की शानदार बढ़ोतरी है. दिलचस्प बात यह है कि Activa और Jupiter ने मिलकर टॉप 10 स्कूटरों की कुल बिक्री में 55% से ज्यादा की हिस्सेदारी हासिल की है.

टॉप 10 स्कूटरमई 2026 बिक्री (यूनिट)मई 2025 बिक्री (यूनिट)YoY ग्रोथ (%)मई 2026 मार्केट शेयर (%)
Honda Activa2,28,9551,90,71320.05%35.68%
TVS Jupiter1,24,76797,60627.83%19.44%
Suzuki Access75,72975,778-0.06%11.80%
TVS iQube42,19227,64252.64%6.58%
Bajaj Chetak38,37625,54050.26%5.98%
TVS Ntorq34,12725,20535.40%5.32%
Hero Destini 12526,48215,01876.34%4.13%
Suzuki Burgman Street25,83524,6884.65%4.03%
Honda Dio23,81426,220-9.18%3.71%
Yamaha RayZR21,40313,02364.35%3.34%
कुल6,41,6805,21,43323.06%100.00%

Access, iQube और Chetak ने बरकरार रखी अपनी मजबूत पकड़

तीसरे स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए Suzuki Access ने 75,729 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में मामूली 0.06% की गिरावट देखने को मिली.

वहीं, TVS iQube इस महीने सबसे तेजी से बढ़ने वाले स्कूटर्स में शामिल रहा. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 42,192 यूनिट्स की बिक्री के साथ शानदार 52.64% की ग्रोथ हासिल की. Bajaj Chetak ने भी दमदार प्रदर्शन किया. स्कूटर की 38,376 यूनिट्स बिकीं और इसकी बिक्री में 50.26% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. बात करें TVS Ntorq की तो इस स्पोर्टी स्कूटर ने 34,127 यूनिट्स की बिक्री के साथ 35.40% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

Destini 125 और RayZR ने दर्ज की शानदार बढ़त

मई 2026 में Hero Destini 125 की 26,482 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 76.34% की जबरदस्त बढ़ोतरी है. वहीं, Suzuki Burgman Street ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. इसकी 25,835 यूनिट्स की बिक्री हुई और स्कूटर ने 4.65% की बढ़त दर्ज की.

दूसरी तरफ, Honda Dio के लिए मई का महीना थोड़ा मुश्किल भरा रहा. इस स्कूटर की 23,814 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 9.18% कम हैं. टॉप 10 की लिस्ट में Yamaha RayZR ने भी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई. इसकी 21,403 यूनिट्स की बिक्री हुई और स्कूटर ने 64.35% की शानदार ग्रोथ हासिल की.

यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola