कौन सी हैं वो 10 कारें जिन्हें जून महीने में खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

जून 2026 में बिकने वाली टॉप 10 कारें (Photo: AI Generated)

जून 2026 में लोगों ने कई कारों की जमकर खरीदारी की. बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि SUV, हैचबैक, सेडान और MPV जैसी हर तरह की कारों को ग्राहकों ने खूब पसंद किया. आइए जानते हैं जून महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की पूरी लिस्ट और हर कार की बिक्री के आंकड़े.

विज्ञापन

जून 2026 भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिए एक और शानदार महीना साबित हुआ. इस बार भी बिक्री के मामले में Tata Motors ने पहले और दूसरे दोनों स्थानों पर कब्जा जमाया. वहीं, Maruti Suzuki की 5 कारों ने टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई. इसके अलावा Mahindra, Hyundai और Kia ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. आइए अब जानते हैं कि जून 2026 में किन कारों ने सबसे ज्यादा बिक्री की और आंकड़े क्या कहते हैं.

Tata Punch (Punch EV समेत)

जून महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज Tata Punch (Punch EV समेत) ने अपने नाम किया है. कंपनी ने इस दौरान इसकी 21,006 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल जून 2025 में बिकी 10,446 यूनिट्स के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है. यानी Punch ने साल-दर-साल 101% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की.

Tata Nexon (Nexon EV समेत)

18,335 यूनिट्स की बिक्री के साथ टाटा नेक्सन ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान बरकरार रखा. खास बात यह रही कि इसकी बिक्री में साल-दर-साल 58% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. पेट्रोल हो या फिर इलेक्ट्रिक (Nexon EV), दोनों वेरिएंट्स को कस्टमर्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि Nexon लगातार हर महीने दमदार सेल्स के आंकड़े दर्ज कर रही है.

Maruti Dzire

Maruti Dzire तीसरे नंबर पर रही. इसकी जून में 17,899 यूनिट्स बिकीं. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि भारत में कॉम्पैक्ट सेडान का क्रेज अभी भी बरकरार है. शानदार माइलेज, कम्फर्टेबल केबिन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से Dzire लगातार कस्टमर्स की पहली पसंद बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 महीने में बिक गईं 1.63 लाख से ज्यादा कारें, इस कंपनी पर टूट पड़े ग्राहक

Maruti Wagon R

16,952 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Wagon R चौथे स्थान पर रही. इसकी पहचान आज भी अपने ऊंचे टॉल-बॉय डिजाइन, कम्फर्टेबल और स्पेशियस केबिन, साथ ही पेट्रोल और CNG जैसे कई पावरट्रेन ऑप्शन की वजह से बनी हुई है. यही कारण है कि यह कार फैमिली खरीदारों की पहली पसंद में लगातार शामिल रहती है.

Maruti Ertiga

पांचवें नंबर पर रही Maruti Ertiga. इसकी जून में 16,111 यूनिट्स बिकीं. यह एक बार फिर साबित करता है कि भारत में MPV सेगमेंट की डिमांड आज भी काफी मजबूत है. बड़ी फैमिली के लिए कम्फर्टेबल केबिन, शानदार स्पेस, अच्छा माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से Ertiga लगातार कस्टमर्स की पहली पसंद बनी हुई है.

टॉप 10 की सूची में शामिल बाकी कारें

छठे नंबर पर रही Maruti Swift. इसकी 15,215 यूनिट्स की बिक्री हुई. वहीं Mahindra Scorpio फैमिली (Scorpio Classic और Scorpio N) ने मिलाकर 14,097 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवां स्थान हासिल किया. इसके बाद Maruti Fronx ने 13,135 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और यह साबित कर दिया कि कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर सेगमेंट में यह कंपनी की सबसे सफल लॉन्च में से एक बन चुकी है.

टॉप 10 में Maruti की पांचवीं कार के तौर पर Baleno भी अपनी जगह बनाने में सफल रही. 12,488 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह प्रीमियम हैचबैक नौवां स्थान हासिल किया. वहीं Hyundai Venue ने 10,776 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप 10 की लिस्ट पूरी की.

देखें लिस्ट

रैंकमॉडलजून में बिक्री (यूनिट्स)
1Tata Punch21,006
2Tata Nexon18,335
3Maruti Dzire17,899
4Maruti WagonR16,962
5Maruti Ertiga16,111
6Maruti Swift15,215
7Mahindra Scorpio (Scorpio N + Scorpio Classic)14,097
8Maruti Fronx13,135
9Maruti Baleno12,488
10Hyundai Venue (2nd Gen)10,776

यह भी पढ़ें: टाटा, महिंद्रा और MG की बल्ले-बल्ले, 106% बढ़ी EV सेल, जून में बना नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola