Tirumala Tirupati Devasthanam: तिरुपति मंदिर के नाम पर भक्तों को चूना लगानेवाली 41 फर्जी वेबसाइट्स बंद

Tirumala Tirupati Devasthanam 41 Fake Websites Shut : लोगों को ऑनलाइन ठगनेवाले अब भगवान और भक्तों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर मंदिर के नाम पर चलनेवाली 41 फर्जी वेबसाइट्स पर कार्रवाई हुई है.
Tirumala Tirupati Devasthanam 41 Fake Websites Shut : लोगों को ऑनलाइन ठगनेवाले अब भगवान और भक्तों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर मंदिर के नाम पर चलनेवाली 41 फर्जी वेबसाइट्स पर कार्रवाई हुई है. अधिकारियों ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के नाम से बनायी गई 41 फर्जी वेबसाइटों को बंद कर दिया, जिनके पेज आधिकारिक पेज से मिलते-जुलते थे.
टीटीडी के फर्जी ऐप्स और वेबसाइट्स बंद
पुलिस को इस संबंध में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के गिरोह के शामिल होने का संदेह है. तिरुपति मामलों का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने पुलिस में फर्जी वेबसाइट को लेकर केस दर्ज कराया है. टीटीडी आईटी डिवीजन के महाप्रबंधक एलएम संदीप ने आंध्र प्रदेश प्रौद्योगिकी सेवा और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और टीटीडी के फर्जी ऐप्स और वेबसाइट्स को बंद करने की पहल की. रियलटाइम में नकली वेबसाइट्स और मोबाइल एप्लिकेशन का पता लगाने के लिए, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम उन्नत ब्रांड प्रबंधन तकनीकों का उपयोग कर रहा है.
भगवान तिरुपति के नाम पर बनी फर्जी वेबसाइट्स की खास बात यह भी सामने आयी कि जब कोई गूगल या इंटरनेट सर्च इंजन पर TTD या Tirumala Tirupati Devasthanam डालकर सर्च करता है, तो सबसे ऊपर यही फेक वेबसाइट्स आती थीं. इससे लोग इन्हें असली मानकर झांसे में आकर ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए पेमेंट भी कर देते थे. टीटीडी की आधिकारिक वेबसाइट के यूआरएल एड्रेस से ऑनलाइन टिकट बुक करने से पहले सही वेबसाइट की पुष्टि करने में सावधानी बरतना जरूरी है. भक्त टीटीडी के आधिकारिक मोबाइल ऐप – टीटीदेवास्थानम – से भी टिकट बुक कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










