Thar और Bullet पर बदमाश चलते हैं? विवादित बयान पर थार वाले ने हरियाणा DGP काे भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Thar And Bullet

Thar And Bullet

Thar-Bullet Controversy: गुरुग्राम के एक शख्स ने हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह को लीगल नोटिस भेजा है. उनका कहना है कि डीजीपी के हालिया बयान में थार कार मालिकों को लेकर कही गई बातें आपत्तिजनक हैं. डीजीपी ने कहा था कि थार रखने वालों का दिमाग घुमा हुआ होता है.

विज्ञापन

Thar-Bullet Controversy: महिंद्रा की थार आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है. कई बार सड़क पर स्टंट करते हुए या अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. हाल ही में थार चलाने वाले लोगों के ऊपर हरियाणा के डीजीपी का एक बयान काफी वायरल हुआ था. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा था कि इन वाहनों का चुनाव व्यक्ति की मानसिकता को दर्शाता है, और जो लोग इन गाड़ियों से स्टंट या दादागिरी करते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि ‘थार’ रखने वालों का दिमाग घुमा हुआ होता है. अब उनकी ही बात पर एक थार मालिक ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है. आखिर क्या है पूरा मामला आइए आपको बताते हैं.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने बयान दिया था कि थार चलाने वाले लोगों का दिमाग घुमा हुआ रहता है. अब उनकी यही टिप्पणी उन पर भारी पड़ गई है, क्योंकि एक थार मालिक ने इस बात को लेकर उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है. यह थार मालिक गुरुग्राम का रहने वाला है. गुरुग्राम के सेक्टर-102 में रहने वाले सर्वो मिटर ने अपने वकील के जरिए डीजीपी को नोटिस भिजवाया है. नोटिस में उनसे 15 दिनों के अंदर लिखित में बिना शर्त माफी मांगने और अपने बयान को वापस लेने की मांग की गई है. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो नोटिस के मुताबिक उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया जाएगा.

क्या कहा था DGP ने?

इस महीने 8 नवंबर को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के DGP ने बताया कि पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कैसे करती है. उन्होंने कहा कि वो हर गाड़ी को नहीं रोकते, लेकिन थार को नजरअंदाज भी नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा- अगर थार है तो उसे कैसे जाने दें? और अगर बुलेट है… ये दोनों गाड़ियां ज्यादातर शरारती लोग इस्तेमाल करते हैं. किसी की गाड़ी देखकर उसका माइंडसेट समझ आ जाता है. थार चलाने वाले अक्सर सड़क पर स्टंट करते मिल जाते हैं. एक ACP के बेटे ने भी थार चलाते हुए किसी को कुचल दिया. उसके पिता उसे बचाना चाहते थे, तो हमने पूछा गाड़ी किसके नाम है? उनके ही नाम पर थी, तो गलत काम का जिम्मेदार वही हुआ.

थार के मालिक का क्या है कहना?

थार के मालिक का आरोप है कि उनकी छवि खराब की गई है, इसलिए उन्होंने लीगल नोटिस भेज दिया है. सर्वो मिटर, जिन्होंने जनवरी 2023 में 30 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करके थार खरीदी थी, अब DGP को कानूनी नोटिस भेज चुके हैं. नोटिस के मुताबिक, मिटर ने ये SUV इसलिए खरीदी क्योंकि इसकी बिल्ड क्वालिटी मजबूत है, सेफ्टी फीचर्स अच्छे हैं और परफॉर्मेंस भी भरोसेमंद है.

नोटिस में कहा गया है कि DGP की टिप्पणी का ‘कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है’ और वह मजाकिया व अपमानजनक लहजे में कही गई थी, जिससे थार मालिकों की, खासकर शिकायतकर्ता की, छवि खराब हुई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: THAR से ऑर्डर पहुंचाने आया Blinkit डिलीवरी पार्टनर, रईसी देख कस्टमर के उड़े होश

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola